गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाला एक मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी के साथ कथित रूप से ऐसा सलूक किया गया कि सुनने वाले हर इंसान की रूह कांप जाए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पति और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर प्रेमी जोड़े को सबके सामने जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं कथित ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर प्रेमी को महिला का पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस ने 9 आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार

मामला 4 अक्टूबर का बताया जा रहा है। आरोपियों ने कथित तौर पर प्रेमी जोड़े का शारीरिक संबंध बनाते हुए और पेशाब पीने के लिए मजबूर करते हुए का वीडियो भी बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला के पति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पति को छोड़ 3 महीने से प्रेमी संग थी महिला

पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शादी वलसाड के वापी में हुई थी, लेकिन उसने अपने पति को छोड़ दिया था और चोटीला में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले 3 महीने से रह रही थी। उधर महिला का पति उसे खोजते-खोजते उस तक पहुंच गया और महिला को वापी अपने घर ले आया, जहां महिला को एक घर में बंद करके रखा गया।

पति की कैद से फरार होकर महिला फिर प्रेमी के पास पहुंची

पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद महिला वहां से निकलने में कामयाब रही और कुछ ही दिन पहले दोबारा चोटीला स्थित अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जब उसके पति को उसके वापस लौटने की जानकारी मिली तो उसने कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरोपियों ने दोनों का पता लगाया और उन्हें सुरेंद्रनगर ले आए जहां एक घर में दोनों को कैद करके यह अमानवीय कृत्य किए गए।

कपल को लाठी-डंडों से भी पीटा गया

शिकायत के अनुसार, वहां दोनों के साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पहले महिला और उसके साथी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद प्रेमी को पेड़ से बांध दिया जबकि महिला को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद दोनों को घर के बरामदे में जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और फिर महिला को उसके प्रेमी का यूरिन पीने के लिए मजबूर किया गया।

किसी स्थानीय लीडर ने पुलिस को दी थी मामले की जानकारी

पुलिस अब उन लोगों की भी पहचान कर रही है, जिन्होंने कथित तौर पर घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। सुरेंद्रनगर के डीएसपी प्रेमसुख देलू के मुताबिक, घटना के वीडियो सामने आने के बाद एक स्थानीय समुदाय के नेता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं और आरोपियों को अरेस्ट किया गया।

पुलिस वीडियो बनाने वालों की तलाश में जुटी

पुलिस ने बताया कि महिला को भी बरामद कर लिया गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और वीडियो बनाने तथा उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने में किन लोगों की भूमिका रही।

पुलिस के सामने अब जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कथित ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर महिला और उसके साथी को प्रताड़ित करने की योजना किसने बनाई और इसमें कितने लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें: कार ने 500 मीटर तक घसीटा, इंस्पेक्टर ने नहीं छोड़ा पीछा, ऐसे पकड़े गए 3.75 करोड़ के सोने के लुटेरे

गुजरात में 3.75 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने भागने की कोशिश कर रही कार को रोकने के लिए अपनी जान की परवाह तक नहीं की। आरोपी ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे इंस्पेक्टर करीब 500 मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। इसके बावजूद उन्होंने कार का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने और हैंडब्रेक खींचकर वाहन रोकने में कामयाबी हासिल की। यहां पढ़ें पूरी खबर…