शिवसेना नेता संजय राउत बोले- लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह है कांग्रेस की हार, कहा- पार्टी को करना होगा चिंतन
अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था।

गुजरात में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की शिकस्त के बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि इस तरह कांग्रेस की हार लोकतंत्र कि हित में नहीं है और पार्टी को इस बारे में विचार करना होगा। गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को ‘अति विशेष’ करार दिया और कहा कि दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिए ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है।
मोदी ने कहा कि नगर निगमों के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘धन्यवाद गुजरात। राज्यभर में नगर निगम के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं।’’
Highlights
आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की और ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती। आप सूरत नगर निगम में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी। आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे।
विपक्षी दल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 55 सीटों पर जीत दर्ज कर पायी है। यहां तक कि कांग्रेस सूरत में अपना खाता खोलने में नाकाम रही। वहीं, राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की और ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती।
गुजरात में हुए छह नगर निगमों के लिए चुनाव में बीजेपी ने 576 में से 483 सीटें जीतकर अपनी सत्ता कायम रखी। पार्टी ने राज्य के सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर में जीत हासिल की। इन नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के प्रति एक बार फिर विश्वास प्रदर्शित करने के लिये राज्य के लोगों का आभारी हूं। गुजरात की सेवा करना हमेशा सम्मान की बात रही।’’ उन्होंने गुजरात प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जो लोगों तक पहुंचे और राज्य के लिये पार्टी की सोच के बारे उन्हें बताया।
केजरीवाल गुजरात में 26 फरवरी को रोड शो करेंगे। आप प्रमुख केजरीवाल ने ट्विटर पर राज्य में "नई राजनीति" की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का शानदार प्रदर्शन हुआ है। मैं गुजरात के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, खासकर सूरत के लोगों का।
कांग्रेस को एक और मोर्चे पर झटका लगा है वो है पाटीदारों की राजनीति का मोर्चा। पाटीदार आंदोलन के बाद सक्रिय राजनीति में आए हार्दिक पटेल चुनावी अखाड़े में चारों खाने चित हो गए। कांग्रेस ने उन्हें बड़ी उम्मीद से अपनी गुजरात इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन अन्य इलाकों की बात ही क्या खुद पाटीदारों के इलाके में भी वो कांग्रेस मटियामेट हो गई। पाटीदारों के गढ़ सूरत में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला और वहां आम आदमी पार्टी ने जबर्दस्त सेंध लगाते हुए 27 सीटें अपने नाम कर ली। आम आदमी पार्टी के सारे कैंडिडेट 22 से 40 वर्ष के थे। पार्टी को वारछा, कोपदरा, काटरगाम और पुना जैसे पाटीदार बहुल इलाकों में शानदार समर्थन मिला।
गुजरात के शहरी मतदाता कितनी तेजी से कांग्रेस से दूर हो रहे हैं, इसका एक नमूना भी इस चुनाव परिणाम में देखने को मिला है। पार्टी ने 2015 में कुल 30.6% सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार यह घटकर सिर्फ 9.55% रह गया। यानी, कांग्रेस ने बीते छह सालों में 21.05% सीटें खो दीं।
2015 में हुए गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी को 68.18% सीटों पर सफलता मिली थी, लेकिन इस बार उसने 83.85% सीटों पर कब्जा कर लिया। यानी, बीजेपी ने पिछले छह सालों में अपने कब्जे की सीटों में 15.67% का इजाफा कर लिया। पिछली बार 572 सीटों पर चुनाव हुए थे जबकि इस बार 576 सीटों पर।
राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की और ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती। आप सूरत नगर निगम में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है। आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे।
सूरत की जीत से खुश आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर गुजरात वासियों का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि केजरीवाल की सच की राजनीति पर विश्वास रखने के लिए शुक्रिया। पार्टी ने इस जीत पर कहा है कि ये तो बस शुरुआत है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई।"
सूरत में 27 सीटें मिलने से गदगद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जब तक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, भाजपा की सरकार बनती रहेगी। राहुल गांधी राजनीति की रेसलिंग के वो खिलाड़ी हैं, जिससे लड़ने के लिए मोदी जी खुद चुनते हैं। राहुल गांधी बनाम मोदी करके मोदी जी को निर्विरोध देश का नेता बनाया जा रहा है. कांग्रेस BJP के लिए राजनीतिक ऑक्सीजन है। "
कांग्रेस को सूरत में जबर्दस्त झटका लगा है। यहां पाटीदार कार्ड खेलने के बावजूद सूरत मनपा से पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। सूरत की 120 सीटों में से भाजपा ने 97 पर जीत दर्ज की। वहीं, 27 सीटें जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने गुजरात में अपनी एंट्री दर्ज कराई है। गुजरात की 6 मनपा की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को वोट डाले गए थे।
काउंटिंग पूरी होने पर सभी 6 मनपा यानी अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिला। भाजपा ने इन शहरो में 489 यानी 85% और कांग्रेस ने 46 यानी 8% सीटें जीतीं, लेकिन चौंकाने वाले नतीजे अहमदाबाद और सूरत से आए। अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए। वहीं, सूरत में पहली बार आम आदमी पार्टी के 27 पार्षद जीतकर आए।
गुजरात नगर निकाय में भाजपा की बड़ी जीत पर अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही जनता का शुक्रिया अदा किया। अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आए। नतीजे दिखाते हैं कि गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ के रूप में खुद को प्रस्थापित करता है। भाजपा ने 85 प्रतिशत सीटें जीती हैं।
भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पार्टी के प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल को निगम चुनावों में जीत पर बधाई दी। नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के छह नगर निगम में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा को अपार बहुमत मिला है। इस अभूतपूर्व विजय के लिए मैं सभी छह नगर निगम के मतदाताओं, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।’’
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गुजराती में ट्वीट कर कहा, 'मैं सभी 6 महानगरों के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं उन सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में कड़ी मेहनत की। मैं गुजरात की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी में रखा भरोसा पार्टी बेकार नहीं जाने देगी। सरकार 6 नगर निगमों के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करेगी।
बीजेपी को जामनगर, राजकोट, वडोदरा और भावनगर नगर निगम में बहुमत मिल गई है, जबकि सूरत और अहमदाबाद में बहुमत के करीब पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के शहर राजकोट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी को 72 में से 68 बैठकों (वार्ड) पर जीत मिली है। कांग्रेस सिर्फ 4 बैठकों पर सिमट गई है। 2015 के चुनावों के मुकाबले बीजेपी को 30 बैठकें ज्यादा मिली है।
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जनता का शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'शुक्रिया गुजरात। राज्य भर में स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम स्पष्ट रूप से लोगों में विकास और सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। बीजेपी पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं'।
केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि गुजरात में विकास यात्रा जारी है। गुजरात में बीजेपी की जीत ऐतिहासिक है। बीजेपी को 85 फीसदी सीटों पर जीत मिली है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट किया है। नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि गुजरात बीजेपी की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी और विकासोन्मुख नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है। मैं प्रदेश की जनता को बीजेपी में निरंतर विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में सूरत में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद अब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को सूरत में रोड शो करेंगे और इसके जरिए गुजरात के लोगों का धन्यवाद करेंगे।
अहमदाबाद निकाय चुनाव में 192 सीटों में से बीजेपी को बंपर जीत मिली और भगवा पार्टी ने 161 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के खाते में अभी तक 15 सीटें आई हैं। एआईएमआईएम ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। मतगणना अभी जारी है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस की कई सीटों पर जमानत जब्त हो गई है। कई दूसरी सीटों पर तीसरे और चौथे स्थान पर है। केवल 44 सीटें देकर लोगों ने कांग्रेस नेताओं को आत्मनिरीक्षण करने का संदेश दिया है। 85% से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत भाजपा के कामकाज और उसके सिद्धांतों की जीत है।
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात नगर निगमों के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं। गौरतलब है कि भाजपा गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में 474 में से 409 सीटों पर जीत हासिल कर मंगलवार को इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है।
गुजरात चुनाव में भाजपा को भारी सफलता से पार्टी में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर निकाय के चुनाव में पार्टी की जीत से उनमें उत्साह बढ़ा है। साथ ही प्रदेश सरकार को भी मजबूती मिलेगी।
छह नगर निगमों - अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। भाजपा का लंबे समय से इन नगर निगमों में शासन है। पार्टी ने 300 सीटों पर अब तक जीत दर्ज की है।
गुजरात के निकाय चुनावों में सूरत में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल सकी है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने आठ सीटें जीत कर अपनी अच्छी खासी पैठ बना ली है।
गुजरात निकाय चुनाव में जीत के बाद सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि गुजरात में एंटी इनकंबेंसी नहीं लागू होती है। उन्होंने जनता को विश्वास के लिए धन्यवाद दिया है।
सूरत नगर निगम में भाजपा ने 93 सीटों पर जीत हासिल कर दी है। यहां आम आदमी पार्टी ने कमाल कर दिया और 27 सीटों पर जीत हासिल की वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने की ओर है। अहमदाबाद में जीत का उत्सव मनाया जा रहा है और गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद पहुंचे हैं। अहमदाबागद की 192 सीटों में से 101 पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस को 15 और अन्य ने 1 पर जीत दर्ज की है। अभी 56 सीटों पर भाजपा और 19 पर कांग्रेस आगे है।
एसईसी ने कहा कि तीन दौर की गणना के बाद अब तक 40 सीटें जीतकर भाजपा बढ़त बनाये हुए है। भाजपा ने अब तक अहमदाबाद में पांच, राजकोट में आठ, सूरत में 20, वडोदरा में नौ और जामनगर एवं भावनगर में सात-सात सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने अब तक वडोदरा में सात और भावनगर तथा जामनगर में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में औसतन 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
एसईसी ने कहा कि तीन दौर की गणना के बाद अब तक 40 सीटें जीतकर भाजपा बढ़त बनाये हुए है। भाजपा ने अब तक अहमदाबाद में पांच, राजकोट में आठ, सूरत में 20, वडोदरा में नौ और जामनगर एवं भावनगर में सात-सात सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने अब तक वडोदरा में सात और भावनगर तथा जामनगर में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में औसतन 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
अहमदाबाद में भी कांग्रेस का खेल बिगड़ रहा है। यहां असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी कमाल नहीं कर पाई। यहां आम आदमी पार्टी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अभी तक सूरत में 120 सीटों में से 56 सीटों पर भाजपा आगे है।
जानकारी के मुताबिक, वडोदरा में कुल 36 सीटों में से बीजेपी 29 पर जीत चुकी है। वहीं सात सीटें कांग्रेस के पाले में गई हैं। उधर, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने सूरत (डायमंड सिटी के तौर पर मशहूर) में खाता खोला है। वहां वॉर्ड 2 में पार्टी ने सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया है।
वडोदरा से सांसद रंजन भट्टा, विधायक मनीषा वकील और पूर्व बीजेपी राज्य महासचिव शब्दशरण ब्रह्मभट्ट को काउंटिंग सेंटर के भीतर जाने से रोका गया। ऐसा इसलिए, किया गया क्योंकि उनके पास पास नहीं थे।
गुजरात नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है, जबकि कुछ सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इसी बीच, State Election Commission के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि 576 सीटों में से 40 सीटों पर जीत के बाद बीजेपी आगे चल रही है।
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने 24 सीटें जीत ली है और फिलहाल वह 82 सीटों (192 में से) पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 24 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें बीजेपी ने जीत हासिल की है।
गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए जारी मतगणना में कुल 576 सीटों में से अब तक 40 सीटें जीतकर भाजपा बढ़त बनाये हुए है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को इस बारे में बताया। एसईसी ने बताया कि कांग्रेस ने अब तक नौ सीटें जीती हैं। छह नगर निगमों - अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। भाजपा का लंबे समय से इन नगर निगमों में शासन है। मतों की गिनती मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हुई।
BJP: 311
Congress: 42
AAP: 08
Others: 08
इसी बीच, खबर है कि रविवार को चंदखेड़ा में पोलिंग बूथ के भीतर कथित तौर पर प्रचार करने को लेकर चार लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। इन पर यह ऐक्शन Representation of People's Act के तहत लिया गया है। वैसे, ऐसा पहली बार हुआ है, जब आप और एआईएमआईएम ने इन चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। माना जा रहा है कि दोनों ही दल इन चुनावों के जरिए देश में अपना विस्तार करना चाहते हैं।
गुजरात निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। सूबे के चुनाव आयोग के अनुसार, छह निगमों की 34 सीटों पर अब तक नतीजे जारी हुए हैं, जिनमें बीजेपी 27 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में सात सीटें फिलहाल नजर आ रही हैं। वडोदरा में 18 सीटों पर आ चुके नतीजों में 11 पर बीजेपी ने विजय हासिल की है, जबकि सात कांग्रेस के पास गई हैं।
अहमदाबाद में 51 सीट पर BJP आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीट पर बढ़त लिए हुए है। मतगणना के मद्देनजर काउंटिंग सेंटर्स पर जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
BJP 45 सीटों पर आगेAAP 15 सीटों पर आगे, तो वहीं Congress 10 सीटों पर आगे
बता दें कि पिछले चुनाव में सभी छह निगमों में बीजेपी की जीत हुई थी। मुख्य टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की AAP और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी इस इलेक्शन में ताल ठोंक रही है।
आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा राजकोट में 50.7 प्रतिशत, भावनगर में 49.5 प्रतिशत, वडोदरा में 47.8 प्रतिशत और सूरत में 47.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। विज्ञप्ति के अनुसार छह शहरों के कुल 1.14 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 52.83 लाख लोगों ने रविवार को मतदान किया था।
इस बार इन निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया था कि 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
गुजरात के छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज यानी (23 फरवरी, 2021) को जारी होंगे। मतगणना शुरू होने के साथ ही थोड़ी देर में रुझान भी आने लगेंगे, जबकि कौन आगे और कौन पीछे यह तस्वीर भी थोड़ी देर में स्पष्ट हो जाएगी।
गुजरात नगर निगम चुनाव के लिए हुए मतगणना सुबह नौ बजे शुरू होगी।
गुजरात के मुख्य सचिव अनिल मुकीम को राज्य सरकार ने सोमवार को छह महीने का सेवा विस्तार दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वर्ष 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकीम अगस्त अंत तक मुख्य सचिव रहेंगे।
अधिसूचना में कहा गया कि सेवा विस्तार देने के लिए राज्य सरकार को केंद्र की मंजूरी मिल गयी थी। मुकीम को नवंबर 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और पिछले साल अगस्त में सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले उन्हें फरवरी तक विस्तार दिया गया था।
गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेशचंद्र अनवाडिया और रामभाई मोकारिया निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए। इनमें से एक सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन के कारण खाली हुयी थी। कांग्रेस ने उपचुनाव में दोनों सीटों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।
अहमद पटेल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण पिछले साल 25 नवंबर को मृत्यु हो गयी थी। वह 1993 से उस सीट से सांसद थे। दूसरी सीट भाजपा सदस्य अभय भारद्वाज के निधन के कारण खाली हुयी थी। वह पहली बार 2019 में उच्च सदन के लिए चुने गए थे। उनकी एक दिसंबर को कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गयी थी। निर्वाचन अधिकारी सी बी पांड्या ने सोमवार को अनवाडिया और मोकारिया के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषण की। सोमवार नाम वापस वापस लेने की आखिरी तारीख थी।