गुजरात के नर्मदा ज़िले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक के व्यक्ति की 10 रुपये उधार न देने पर हत्या कर दी गई। घटना नर्मदा जिले के भदरवा गांव की है। ये घटना 3 अप्रैल को मामूली सी बात पर हुई। हिंसा में 41 साल के एक आदमी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला?
पीड़ित राजेशभाई धनजीभाई तड़वी कुछ हद तक लकवाग्रस्त थे। वह गांव के बस स्टैंड से किराने का सामान लेकर घर लौट रहा थे। तभी 33 साल के धर्मेंद्रभाई (उर्फ धामो) गणपतभाई तड़वी ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। FIR के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अपने खर्चे के लिए 10 रुपये मांगे और जब राजेशभाई ने पैसे देने से मना कर दिया, तो यह हिंसक झड़प जानलेवा हो गई।
सीने और गर्दन पर वार
चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र ने गांव के पास एक RCC रोड पर राजेशभाई को नीचे गिरा दिया। फिर उसने राजेशभाई पर बेरहमी से हमला किया, उनकी छाती और गर्दन पर लात मारी और फिर राजेशभाई के गले पर पैर रखकर उसका गला घोंट दिया। पीड़ित की चोटों की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। उनके कंधों और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए।
सरपंच ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद गांव के सरपंच ने लोकल पुलिस को बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि पीड़ित की बॉडी कफन में लिपटी हुई थी। इंस्पेक्टर एपी सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने धर्मेंद्र तड़वी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मर्डर का केस दर्ज किया है। शिकायत करने वाले भरतभाई तड़वी ने हैरानी जताई और कहा कि उनके चचेरे भाई को उनकी कमजोर शारीरिक स्थिति के बावजूद टारगेट किया गया।
(यह भी पढ़ें- मामूली कहासुनी और आइसक्रीम वाले का सिर कर दिया धड़ से अलग)
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 साल के एक आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काट दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
