Gujarat Petrol Pump No Stocks: वैश्विक संकट के चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल डीजल के उपयोग को घटाने की अपील की थी। इस बीच फ्यूल की कमी की एक खबर गुजरात के महीसानगर से आई है। यहां के कई पेट्रोल पंपों में नो स्टॉक्स के बोर्ड तक लगा दिए गए। इसके चलते ग्राहकों ने नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि अगर 24 घंटे ऐसी ही स्थिति रही तो फिर परिवहन तंत्र तबाह हो सकता है।
दरअसल, आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के महीसानगर जिले के मुख्य शहर लुणावाडा सहित कुल 62 पेट्रोल पंपों में से ज्यादातर पेट्रोल पंप पर ‘स्टॉक नहीं है’ के बोर्ड लटक गए हैं, जिससे वाहन चालकों में भारी अफरातफरी की स्थिति है। इस मामले में पंप संचालकों की ओर से कहा गया कि ऑयल कंपनियों को एडवांस पेमेंट भेजा गया है और रजिस्ट्रेशन करवा दिया है, इसके बावजूद डिपो स्तर से सप्लाई में भारी कटौती हो गई है, जिसके तलते स्टॉक खत्म हो गया है।
ठप हो सकता है परिवहन तंत्र
मुख्य शहर लूनावाड़ा में पेट्रोल ओर डीजल की सप्लाई में कमी के चलते पप के पास लंबी कतार लग गई। इसको लेकर कतार में लगे एक बुजुर्ग ने अपना गुस्सा जाहिर किया। इस मुद्दे पर कुछ ग्राहकों ने यह भी कहा कि अगर अगले 24 घंटों के भीतर सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो जिले का पूरा परिवहन तंत्र पूरी तरह से ठप भी हो सकता है।
कब तक रहेगी जिले में किल्लत?
पेट्रोल पंप मालिकों की तरफ से दावा किया गया कि पिछले कई दिनों से जिले में ईंधन नहीं पहुंचा है। दूसरी ओर पंप संचालकों का कहना है कि आगामी दो-तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो सकती है, लेकिन तब तक जिले में ईंधन की भारी किल्लत बनी रहने की संभावना है।
कुछ लोगों का कहना है कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में ईंधन न मिलने के कारण लोग एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके साथ ही खेती का सीजन होने के कारण ट्रैक्टरों और सिंचाई पंपों के लिए डीजल की सख्त जरूरत है। ऐसे में तमाम लोगों को तेल की सप्लाई के मामले में मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है।
यूपी के मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा, ऐसे सामने आई सच्चाई, फोटो वायरल होने के बाद मचा बवाल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित एक मदरसे इन दिनों विवादों में घिरा है। कारण वहां लगा सीलिंग फैन जिसे बीते दिनों मरम्मत के लिए भेजा गया। यह एक साधारण सफेद रंग का पंखा था, लेकिन उसके मोटर हाउसिंग पर लगे एक लेबल और इंक्रेविंग ने विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर तीन दिन पहले पंखे की तस्वीर सामने आई, जिसमें उसके मोटर पर ‘Made in Pakistan’ (पाकिस्तान में बना हुआ) लिखा दिखाई दिया। पढ़िए पूरी खबर…
