Gujarat, Himachal Pradesh Assembly Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए राजधानी शिमला में चल रहे मंथन में शुक्रवार को कोई फैसला नहीं हो सका। इस बैठक में कांग्रेस के 39 विधायक मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह मौजूद हैं।
भूपेश बघेल ने कहा, “हाईकमान जो भी फैसला करेगा वही फाइनल होगा।” हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने राज्य की 68 विधानसभा सीटों में 40 सीटें जीत कर सत्ता वापसी की है। भाजपा को इस चुनाव में 25 सीटें मिली हैं।
दूसरी तरफ गुजरात के नए सीएम पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम पर शनिवार को मुहर लगना लगभग तय है। उन्होंने राज्यपाल को मिलकर अपनी सरकार का त्यागपत्र सौंप चुके हैं। गुजरात में सीएम पद के लिए कोई विवाद भी नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से सीएम फेस के रूप में प्रतिभा सिंह का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। गुजरात में कांग्रेस के संभावित सीएम चेहरा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे साथ 43 विधायक हैं।

Himachal Pradesh Election Result Update । Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result News Updates । By-Election Assembly Election Results
शाही परिवार से ताल्लुक रखे वाली प्रतिभा सिंह ने पार्टी आलाकमान को भी इशारों में संकेत दे दिया है कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बता दें कि हिमाचल में बीजेपी (BJP) 25 सीटों पर सिमट गई। वहीं आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें मिली हैं।
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 Update: हिमाचल में सीएम पद को लेकर माथापच्ची शुरू, यहां जानें ताजा अपडेट्स
राजीव शुक्ला ने कहा, 'विधायकों ने सीएम पद के लिए किसी का नाम नहीं दिया। बल्कि विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें अगले सीएम पर फैसला लेने के लिए हाईकमान को अधिकृत किया है। हम पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।'
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर दावे के लिए शुक्रवार को जिस तरह नेताओं में टकराव और खींचतान दिखा है, उससे कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व में चिंता जताई जा रही है। सियासी विशेषज्ञों ने कहा कि आलाकमान वहां किसी भी तरह की फूट पड़ने से रोकने के लिए कोई भी फैसला लेने से पहले काफी सोच विचार करेगा।
राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के अवसर को लेकर खुश है और लोगों को दी गई 10 गारंटियों को पूरा करने और बेहतर शासन प्रदान करने के लिए वह सब कुछ करेगी।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की शुक्रवार को यहां बैठक हुई और उन्होंने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष को उनका नेता चुनने के लिए अधिकृत किया।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “मैं शीर्ष पद की दौड़ में नहीं हूं, लेकिन मेरी मां मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं।” उन्होंने कहा था, “सभी विजयी विधायकों की बैठक बुलाई गई है और अंतिम निर्णय आलाकमान द्वारा लिया जाएगा, जो सभी को स्वीकार्य होगा।” सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, “विधायकों की सामूहिक इच्छा को ध्यान में रखा जाएगा और फिर पर्यवेक्षक इसे आलाकमान तक पहुंचाएंगे।” एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, “आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वह हम सबको मंजूर होगा।” उन्होंने कहा, “हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हमने लोगों से जो वादे किए हैं, उन्हें हमें पूरा करना है और हम उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में सरकार का गठन कर लिया जाएगा
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी का खंडन करते हुए एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि विधायक दल के नेता के पद के लिए कोई नाम सामने नहीं आया और विधायकों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि पार्टी नेतृत्व इस पर निर्णय करे।
शिमला में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक खत्म होने के बाद हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला ने मीडिया को बताया कि अभी सीएम पद के लिए किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट शनिवार को पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। अंतिम फैसला हाईकमान लेगा।
शिमला में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक खत्म हो चुकी है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने हर विधायक से अलग-अलग मुलाकात की और उनकी राय ली। फिलहाल कोई फैसला नहीं हो सका है। अभी किसी के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया है कि अंतिम फैसला हाईकमान लेगा। वह सबको स्वीकार्य होगा।
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक सीएम निर्वाचित विधायकों में से ही होंगे। कांग्रेस एसएस सुक्खू को विधायक मुकेश अग्निहोत्री और राजेंद्र राणा के साथ हिमाचल प्रदेश के सीएम पद के लिए एक फ्रंट-रनर मान रही है। पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और विधायक विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो देने पर विचार कर रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1601225337236381696?s=20&t=JA2SGByutvyAD2GcdGrPkg
शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस बैठक में सीएम पद के लिए नेता का चयन होना है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने के बाद अब वहां पर सीएम बनने के लिए कई दावेदार सामने आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह के समर्थक उनको सीएम बनाने की मांग को लेकर राजधानी शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश का सीएम उम्मीदवार नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही व कार्यकर्ता व विधायक हूं। पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा।”
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के इन चार्ज रहे कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस में कोई मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं चल रहा है।
गुजरात में मुख्यमंत्री चुनने के लिए गुजरात के नए विधायकों की बैठक के लिए बीजेपी ने राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा, अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में उठापटक जारी है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थक लगातार हंगामा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने विधायकों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी है।
हिमाचल प्रदेश में विधायक दल की बैठक से पहले शिमला पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “विधायक दल की बैठक होगी। हाईकमान जो भी फैसला करेगा वही फाइनल होगा।”
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सीएम पद को लेकर कहा कि अभी कई नामों पर चर्चा हो रही है। तमाम समीकरण देखे जा रहे हैं। हिमाचल का सीएम कौन होगा, इसका फैसला नवनिर्वाचित विधायकों पर छोड़ देना चाहिए। यह उनका विशेषाधिकार है। जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और अब यह विधायकों को तय करना है कि वे किसे अपना नेता चाहते हैं।
शुक्रवार (9 दिसंबर) को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंप दिया है। बता दें कि गुजरात में नई सरकार के लिए शपथ समारोह 12 दिसंबर को होगा।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सीएम पद को लेकर शुक्रवार की शाम अहम बैठक करने वाली हैं। वहीं इस बैठक से पहले राज्य की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए आलाकमान को संकेत दिया है। उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मैं मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का नेतृत्व कर सकती हूं क्योंकि सोनिया जी और आलाकमान ने मुझे चुनाव से पहले पार्टी का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है।”
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिलने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने सवाल उठाते हुए कहा, “गुजरात चुनाव का नतीजा गले के नीचे नही उतर रहा है। कुछ ज़रूर हुआ है।”
हिमाचल प्रदेश में सत्ता के लिए जादुई आंकड़े को पा लिया है। ऐसे में आज कांग्रेस सीएम पद के लिए मंथन करेगी। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh), चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukkhu) और नेता मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) के नाम सामने आ रहे हैं।
हिमाचल में कांग्रेस की तरफ से मंडी से लोकसभा सांसद और हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम सीएम फेस की रेस में सबसे आगे माना जा रहा हैं। वहीं उनका दावा है कि उन्हें वीरभद्र सिंह के वफादार कांग्रेस विधायकों का समर्थन हासिल है। मालूम हो कि कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश में तीन दशकों से अधिक समय तक पार्टी का नेतृत्व किया।
गुजरात में भाजपा की भारी जीत को विदेशी मीडिया ने भी स्थान दिया है। द स्ट्रेट्स टाइम्स ऑफ सिंगापुर, निक्केई एशिया, अल जज़ीरा, इंडिपेंडेंट, एबीसी न्यूज जैसे ग्लोबल प्रकाशनों ने इस जीत को जगह दी है। इन प्रकाशनों ने गुजरात में भाजपा की जीत के जश्न की तस्वीरों को छापा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह एक ट्वीट कर कहा, “आज देश की माताएं-बहनें और बेटियां चुनाव में कमल के निशान का सिर्फ बटन ही नहीं दबातीं, बल्कि उनमें आशीर्वाद का भाव भी होता है।” एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज देश का मतदाता शॉर्टकट की राजनीति नहीं चाहता। अपने हित और अहित के बारे में वो अच्छी तरह जानता है।
मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं नोएडा में महिला से बदसलूकी के मामले में जेल जा चुके श्रीकांत त्यागी ने दावा किया है कि भाजपा की यह हार उनकी वजह से हुई है। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि उनकी ट्रैक्टर रैली के बाद त्यागी समाज में भाजपा के खिलाफ गुस्सा था। इसी के चलते लोगों का सत्ताधारी पार्टी से मोहभंग हो गया।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता वापसी के बाद पार्टी के नेता आज शाम करीब 3 बजे मुख्यमंत्री पद के लिए बैठक करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।
गुजरात विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी और भाजपा को बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से उपचुनावों में पार्टी की यह लगातार पांचवीं जीत है। चुनाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21,171 मतों के अंतर से हराया है। अधिकारियों ने बताया कि इस उपचुनाव में मंडावी को 65,479 वोट तथा भाजपा के नेताम को 44,308 वोट मिले। उन्होंने बताया कि निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अकबर राम कोर्रम को 23,417 वोट मिले हैं।
पाटीदार आरक्षण आंदोलन से सुर्खियों में आए व भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हार्दिक पटेल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरसिंह ठाकोर को विरमगाम विधानसभा सीट पर 51,707 वोटों के अंतर से हरा दिया है। हार्दिक पटेल को जहां 98,627 वोट मिले हैं, वहीं ठाकोर को 47,072 वोट मिले हैं। वहीं, विरमगाम से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक लाखाभाई भरवाड को 42,412 वोट मिले हैं। हार्दिक पटेल विरमगाम तालुका के चन्द्रनगर गांव के रहने वाले हैं। वही, भावनगर ग्रामीण सीट से भाजपा के परसोत्तमभाई ओ. सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रेवतसिंह गोहिल (होईदड़) को 73,484 वोटों के अंतर से हराया है। सोलंकी को जहां 1,16,034 वोट मिले हैं वहीं गोहिल को 42,550 वोट मिले हैं।
ओडिशा में बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को 42,679 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। बीजद उम्मीदवार ने मतगणना की शुरूआत से ही अपनी बढ़त बना ली थी। उन्हें 23वें दौर की मतगणना संपन्न होने के बाद 1,20,807 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा के प्रदीप पुरोहित को 78,1287 वोट मिले हैं।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। चुनावी रण में उतरे हर दल को अपनी जीत की उम्मीद है। गुजरात को लेकर बीजेपी आश्वस्त दिख रही है तो कांग्रेस हिमाचल प्रदेश से अपने लिए खुशखबरी देख रही है। आज गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के अलावा अलग-अलग राज्यों के छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे आ रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ रहे हैं। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव का मुकाबला बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से हुआ था।
यहां जानिए गुजरात विधानसभा की हॉट सीटों के परिणाम
Jamnagar North Election Result 2022 | Amreli Election Result 2022 | Vadgam Election Result 2022 | Maninagar Election Result 2022 | Viramgam Election Result 2022 | Ghatlodia Election Result 2022 | Morbi Election Result 2022 | Katargam Election Result 2022 | Mehsana Assembly Election Result 2022