उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी से घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पांच साल के बच्चे के साथ लिफ्ट में फंस गई। मदद के लिए अलार्म बजाने के बावजूद 40 मिनट तक कोई मदद नहीं मिली और उन्हें अंदर ही रहना पड़ा। घटना इलाका स्थित विहान ग्रीन सोसाइटी की है।
जानकारी अनुसार महिला अपने बच्चे को लेकर स्कूल से लौटी थी और बेसमेंट में लिफ्ट पर सवार होकर अपने घर तक जा रही थी। हालांकि, पावर कट होने की वजह से लिफ्ट बीच में ही रूक गई। लिफ्ट छठी और सातवीं मंजिल के बीच अटकी थी। महिला ने पहले तो कुछ देर इंतजार किया कि लिफ्ट पावर आने पर खुद ही चल पड़ेगी।
हालांकि, ऐसा नहीं होने पर उसने अलार्म बजाया। आरोप है कि अलार्म बजाने के काफी देर बाद तक भी कोई मदद नहीं पहुंची, जिससे महिला ने पैनिक होकर घर पर फोन किया। घटना की जानकारी पाकर परिजन सक्रिय हुए और सोसाइटी के मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि घटना के वक्त कोई लिफ्ट ऑपरेटर सोसाइटी में मौजूद नहीं था।
बाहर से ऑपरेटर को बुलाने में 15-20 मिनट लगे। इस दौरान लगभग 40 मिनट कर महिला और बच्चा लिफ्ट में फंसे रहे। बच्चा मारे डर के रोने लगा। हालांकि, आपरेटर के आने के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों के मन में डर भी है और नाराजगी भी।
गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यहां की सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बिल्डर हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर मोटे पैसे वसूलते हैं। लेकिन सुरक्षा और सुविधाओं पर जरा भी ध्यान नहीं देते। इस तरह की घटनाओं के कारण हमें डर और चिंता में रहना पड़ता है।
यह भी पढ़ें – लिफ्ट में कई सारे हाइड्रोजन बैलून लेकर चढ़ा शख्स, कुछ ही पलों में हुआ ब्लास्ट, Viral Video ने छेड़ी बहस
इंटरनेट पर इनदिनों एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लिफ्ट के अंदर हाइड्रोडन बैलून के ब्लास्ट का है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स एक बड़े प्लास्टिक कैरी बैग में बैलून लेकर लिफ्ट में दाखिल होता है। उसने अतिरिक्त लिफ्ट में एक युवती और एक युवक भी इंटर करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
डिस्क्लेमर: यह खबर सार्वजनिक सुरक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। लिफ्ट या तकनीकी खराबी जैसी आपातकालीन स्थिति में हमेशा अलार्म बटन का उपयोग करें और सोसाइटी के सुरक्षा कंट्रोल रूम को सूचित करें। हाई-राइज सोसायटियों में लिफ्ट का रखरखाव (Maintenance) और सुरक्षा मानकों का पालन करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में स्वयं लिफ्ट खोलने का प्रयास न करें और विशेषज्ञों की मदद का इंतजार करें।
