Greater Noida News: दिल्ली-एनसीआर से ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोमोज खाने की वजह से करीब एक दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोग पेट दर्द, उल्टी, सिर दर्द और बुखार से पीड़ित हो गए। इनकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि इन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सभी लोग दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। इस दौरान यह भी सामने आया कि जिन भी लोगों की तबीयत खराब हुई है, वे सभी एक ही परिवार के हैं और एक ही दुकान के बनाए हुए मोमोज खाने की वजह से वे बीमार हुए हैं।
रिश्तेदारों ने मंगवाए थे मोमोज
दादरी में रहने वाले आरिफ ने बताया कि मोमोज की दुकान दादरी नगर तहसील की है। उसने बताया है कि बीती शाम उनके घर पर उनकी बहन और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे, तभी उन लोगों ने मोमोज मंगवाए और सभी लोगों ने मोमोज खाए। वो मोमोज खाने के बाद आज सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
जिलाधिकारी से की शिकायत
पीड़ितों के रिश्तेदार ने आरिफ ने बताया है कि इस दौरान उसके परिवार में 10 लोगों की तबीयत खराब हुई, उन्हें दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई है और मोमोज बेचने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की गई है। अस्पताल में भर्ती सैंडी ने बताया कि वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती है। बीमार होने से पहले उसने मोमोज खाए थे।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी ही घटनाएं
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि मोमोज खाने से लोगों की तबीयत खराब हुई हो, बल्कि कुछ समय पहले भी ऐसा ही एक केस आया था, जिसमें अलग-अलग सोसाइटीज के कई लोगों की मोमोज खाने से तबीयत खराब हुई थी। इसके चलते उनमें से कई लोगों को तो आईसीयू तक में रखना पड़ा था।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर: बेटे पर दर्ज मामला रद्द कराने को टावर पर चढ़ा पिता, खुद भी मुकदमे में फंसा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बेटे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कराने की मांग को लेकर एक व्यक्ति बिजली के टावर पर चढ़ गया लेकिन अब खुद भी मुकदमेबाजी में फंस गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से उसे नीचे उतारा गया। पढ़िए पूरी खबर…
