Greater Noida: ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ग्रेटर नोएडा में एक दुकान पर दोस्तों के साथ खड़े युवक की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रतीकात्मक फोटो, फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत में ठेकेदारी करने वाले युवक को उस वक्त गोली मारी गई जब वो एक दुकान के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल ठेकेदारी के विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जारचा कोतवाली क्षेत्र के झम्मनपुरा निवासी 35 वर्षीय नीरज जिला पंचायत में ठेकेदारी करता था। देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ खानपुर के साथ गामा- 2 सेक्टर गया था। इस दौरान नीरज अपने 3 दोस्तों के साथ मिठाई की दुकान पर खड़ा था तभी अचानक दो बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही नीरज लहूलुहान होकर जमीन गिर पड़ा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो हमलावर कुछ दूर अपनी चारपहिया गाड़ी खड़ी करके आए थे। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर उसी वाहन से फरार हो गए। ग्रेटर नोएडा सीओ- 3 पियूष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि गोली मारकर दो लोग भागते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।















