उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक गांव में एक रिश्तेदार की नौ माह की बच्ची के अपहरण और रेप करने के आरोप में 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना के समय आरोपी काफी नशे में था।
आरोप है कि शुक्रवार की रात को आरोपी बच्ची को उसके घर से तब ले गया जब वह अपनी मां के पास सो रही थी। परिवार को अगली सुबह बच्ची के गायब होने का पता चला और उन्होंने गांव और आसपास तलाश शुरू की। काफी दे ढूंढने के बाद उन्हें बच्ची उसके घर से करीबन 500 मीटर दूर एक खेत में पड़ी मिली।
बच्ची से किया गया यौन उत्पीड़न- पुलिस
गंभीर रूप से घायल बच्ची को गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य फोरेंसिक और मेडिकल टेस्ट के रिपोर्ट का इंतजार है।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए संदिग्ध की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने जांच के दौरान बच्ची के 14 वर्षीय रिश्तेदार पर शक किया, जो पिछले हफ्ते ही गांव लौटा था। फिर पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया।
नाबालिग ने अपराध कबूल किया- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
गोरखपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाटिल निमिश दशरथ ने पूछा, “पूछताछ के दौरान नाबालिग, ने अपराध कबूल किया और स्वीकार किया कि उसने बच्ची को घर से तब उठाया जब वह अपनी मां के पास सो रही थी।” उन्होंने आगे कहा, “किशोर ने दावा किया कि घटना के समय वह बहुत नशे में था और उसने शराब के नशे में यह जुर्म किया।”
आरोपी लोगों के साथ बच्ची को तलाश रहा था
आरोप है कि लड़के ने शनिवार तड़के बच्ची को अगवा किया, उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के बाद खेत में छोड़ दिया और घर वापस आ गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह बच्ची के लापता पाए जाने के बाद आरोपी लड़का परिवार और पड़ोसियों के साथ उसकी तलाश में जुट गया।
पुलिस ने बताया कि लड़के को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि शुरुआती जांच में लड़के के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं। जांच के तहत फोन की सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘दम हो तो जहूराबाद से लड़े चुनाव…’, ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल-अखिलेश यादव को दिया खुला चैलेंज
उत्तर प्रदेश में एनडीए के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के 25 से अधिक सांसद टूट कर बीजेपी में जा सकते हैं। इस बीच शनिवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव को जहूराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली। बता दें कि जहूराबाद सीट से ओम प्रकाश राजभर वर्तमान में विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
