Gurugram to Noida RRTS corridor: दिल्ली-मेरठ के बाद अब एनसीआर रीजन को एक नई रैपिड रेल मिलने जा रही है। दिल्ली-एनसीआर को जल्द ही एक और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर मिलने की पुष्टि हो गई है। गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा नमो भारत रूट के फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है। बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

इस नए नमो भारत कॉरिडोर से दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को और बेहतर होगी। और गुरुग्राम व ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाएगा।

गुरुग्राम-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर: रूट

गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर प्रमुख इकोनॉमिक सेंटर्स जैसे फरीदाबाद और नोएडा से होकर गुजरेगा। यह नया रैपिड रेल प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो वॉयलेट लाइन, दिल्ली मेट्रो यलो लाइन, गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो नेटवर्क के साथ भी कनेक्ट होगा।

गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर: दूरी

गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत RRTS कॉरिडोर की कुल दूरी 64 किलोमीटर होगी जिसमें करीब 52 किलोमीटर का स्ट्रेच हरियाणा में है। नए इ्न्फ्रा प्रोजक्ट से लाखों यात्रियों को आसान व हाई-स्पीड ट्रैवल की सुविधा मिलेगी। इस कॉरिडोर से ना केवल ट्रैफिक कम होगा बल्कि इस क्षेत्र में इकोनॉमी भी बूस्ट होगी।

गुरुग्राम-ग्रेटर नोएडा नमो भारत ट्रेन: स्टॉपेज

गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा के बीच अपनी यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन छह स्टेशनों पर रुकेगी। ये स्टेशन हैं:
-सेक्टर-29
-मिलेनियम सिटी सेंटर
-सेक्टर-52
-वजीराबाद
-सेक्टर-57
-सेक्टर-58/61

इन स्टेशनों पर स्टॉपेज से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक आवाजाही का फायदा मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा–गुरुग्राम नमो भारत कॉरिडोर का महत्व
ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम तक प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इससे खासतौर पर निम्न क्षेत्रों को फायदा मिलने की संभावना है:

-फरीदाबाद क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी से बादशाहपुर तक
-एनआईटी क्षेत्र
-बाटा चौक
-न्यू फरीदाबाद के सेक्टर 12 से 15 आदि

यह कॉरिडोर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, यात्रा समय कम करेगा और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को तेज एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराएगा।

हाल ही में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की कि दिल्ली का सराय काले खां भविष्य में एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा। उन्होंने बताया कि आरआरटीएस के शेष हिस्सों को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद सराय काले खां से तीन नए रैपिड रेल कॉरिडोर शुरू होंगे।

खट्टर के अनुसार, एक कॉरिडोर करनाल(हरियाणा) तक जाएगा। दूसरा कॉरिडोर बावल तक चलेगा। तीसरा मार्ग नीमराणा (राजस्थान) से जुड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में सराय काले खां देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक बन जाएगा। ये नई ट्रेनें राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक जाम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी में अलग-अलग पार्किंग फीस: नमो भारत कॉरिडोर पूरा चालू होते ही झटका, जानें नए रेट

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का 82 किलोमीटर का पूरा स्ट्रेच अब चालू हो गया है। नमो भारत के इस फुल कॉरिडोर के चालू होने के साथ ही नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने इस रूट के स्टेशनों पर पार्किंग शुल्क की नई दरें घोषित की हैं। पढ़ें पूरी खबर…