UP News: शाहजहांपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। यह घटना पुवायां थाना क्षेत्र के भटपुरा चंदू गांव में हुई थी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बलराम के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, वारदात रात में हुई और बच्चे ने इसे देख लिया था। जब बच्चे ने अपनी मां से सवाल किया कि वह क्या कर रही है तो उसने बच्चे को डाट दिया और कहा, ‘यहां से जाओ पापा को सुई लग रही है।’
मृतक बलराम अपनी पत्नी पूजा और चार बच्चों के साथ में रहता था। वह मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। करीब डेढ़ साल पहले पूजा का प्रेम प्रसंग बलराम की बहन के बेटे आदेश से शुरू हो गया था। मृतक के भाई राजू ने बताया कि पहले वे सब एक ही मकान में रहते थे, जहां आदेश का अक्सर आना-जाना था।
जब परिवार वालों ने दोनों के अवैध संबंधों का विरोध किया तो इसके बाद वे दोनों तीन बार घर छोड़कर चले गए और फिर पुलिस के दखल के बाद वापस लौटे। बलराम के भाई ने कहा कि उसने कई बार अपने भाई को समझाया कि वह पूजा से तलाक ले ले, लेकिन वह नहीं माना और वह अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता रहा।
पति के शव के पास बैठ कर रो रही थी पूजा
बलराम सिंह का छोटा भाई राजू सिंह उसे काम पर बुलाने के लिए उसके घर गया, तो उसने बलराम का शव गले पर गहरे घाव के साथ पाया। उसकी पत्नी पूजा देवी, पास ही बैठी रो रही थी। पूजा ने उसे बताया कि रात के समय किसी अज्ञात हमलावर ने उसके पति पर हमला किया था। पूजा के बयान पर पुलिस को शक हुआ और फिर एक महिला पुलिसकर्मी ने उसके बेटे पवन से अलग से पूछताछ की।
ये भी पढ़ें: ‘तेरी बहन को मार दूंगा’, SWAT कमांडो काजल की हत्या; भाई ने बताया उस दिन क्या हुआ था
पापा के चीखने की आवाजे सुनीं
पवन ने पुलिस को बताया, “रात को आंख खुलने पर फोन चला रहा था। पापा के चीखने की आवाजें सुनीं। फिर वहां पर बरामदे में गया तो देखा कि आदेश और दो अन्य लड़के पापा के गले पर चोट मार रहे थे और मम्मी ने उनके पैर पकड़े हुए थे। मम्मी ने मुझे देख लिया और डांटकर भगा दिया कि यहां से जाओ पापा को सुई लग रही है, मैं डर की वजह से कमरे में जाकर सो गया।” सुबह जब मैं उठा तो देखा कि मम्मी पापा के पास बैठकर रो रही थी।
बड़ी बहन का बेटा है आदेश
बलराम के चार भाई और तीन बहने हैं। आदेश उनकी बड़ी बहन गुन्ना का बेटा है। श्याम बिहार दिल्ली और सुआलाल ओडिशा में काम करते हैं। बलराम ने खेत में घर बनवाया था। जबकि राजू गांव में पिता बलवंत के साथ रहते हैं। बलराम के चार बच्चे हैं। दो बेटियां कांति और परी हैं। वहीं दो बेटे पवन और छोटू हैं।
एसएसपी ने क्या बताया?
एएसपी (ग्रामीण) भावरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पूजा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उसने आदेश और उसके दो अज्ञात साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हरदोई निवासी आदेश फरार है। सीओ प्रवीण मलिक और एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: लड़की का सिर काट बैग में रखा, फिर नग्न कर बोरे में भरी लाश
