Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में SIR की प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट आ गई है। दूसरे चरण के SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। गाजियाबाद के विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर को लेकर विवाद हो गया। वहीं विजयनगर थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी बुजुर्ग को 10 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्मार्ट मीटर को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजियाबाद के कवि नगर में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

गाजियाबाद में बढ़े 2,43,661 नए मतदाता

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख जिलों में शुमार हो गया है, जहां SIR के बाद सबसे अधिक मतदाता बढ़े हैं। गाजियाबाद में SIR के पहले चरण में 8,18,139 मतदाता कम हुए थे, लेकिन फाइनल SIR के बाद वोटरों की संख्या बढ़कर 22,63,513 हो गई है। गाजियाबाद में 2,43,661 नए मतदाता बढ़े हैं। गाजियाबाद में कई जिलों के लोग रहते हैं। ऐसे में कई लोगों के नाम दो जगह की वोटर लिस्ट में शामिल हो गया था। ऐसे में उनका एक जगह का नाम कटा है। कईयों ने गाजियाबाद के लिए आवेदन किया तो उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया।

अंबेडकर की तस्वीर रोशनदान पर उल्टा रखने से लोगों में नाराजगी

गाजियाबाद के विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को रोशनदान पर उल्टा लगा कर रख दिया गया था। हालांकि जब वकीलों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस कदम का उद्देश्य धूल और हवा को कार्यालय में आने से रोकना बताया गया।

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी बुजुर्ग को 10 साल की सजा

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक केयर होम में एक बुजुर्ग ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। अपराध साबित होने के बाद कोर्ट ने बुजुर्ग को 10 साल की सजा सुनाई है। इस मामले की रिपोर्ट 12 जनवरी 2016 को दर्ज कराई गई थी। बच्ची के माता-पिता एक कंपनी में काम करते थे और वह नौकरी पर जाने के लिए बच्ची को एक केयर होम में भेजते थे। इसी दौरान बच्ची के साथ 74 वर्षीय बुजुर्ग ने ये गन्दी हरकत की। अदालत ने बुजुर्ग पर अर्थदंड भी लगाया है और जुर्माने की राशि पीड़िता के मेडिकल खर्च और पुनर्वास के लिए दी जाएगी।

स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन

गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायत बढ़ने लगी है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली विभाग ने बिना किसी सूचना के मीटरों को पोस्टपेड से प्रीपेड प्रणाली में बदल दिया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई और अचानक रिचार्ज की व्यवस्था से उनके ऊपर संकट आ गया। गाजियाबाद के कवि नगर में स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

मौसम ने बदली करवट

गाजियाबाद में मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ था और दिन में तेज धूप हुई, जिसके कारण लोगों को गर्मी भी हुई। हालांकि शाम को ठंडी हवा ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।

पढ़ें नोएडा की बड़ी खबरें

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास के रास्तों पर शनिवार को जाम की समस्या हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर