देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रविवार रात को पुलिस ने रेप और मर्डर के एक 55  वर्षीय अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराया था। आरोपी जसीम पर अपनी ही चार साल की भतीजी के रेप और मर्डर करने का आरोप था। अब उसके परिवार ने पुलिस एक्शन का समर्थन किया है और जसीम का शव लेने से इनकार कर दिया है।

चार वर्षीय बच्ची की शव शालीमार गार्डन एरिया में एक कार से बरामद हुआ था। पुलिस को इस बच्ची के हत्या के आरोपी जसीम की तलाश थी। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम भी था। पुलिस ने बताया कि जसीम को सीसीटीवी के जरिए ट्रैक किया गया। वह दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि मुखबीरों से मिली जानकारी पर काम करते हुए उन्होंने लोनी में बंथला नहर के पास जसीम को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे घेर लिया। शालीमार गार्डन के ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जब जसीम ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की तो पुलिस के जवाबी एक्शन में उसे जानलेवा चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान दो पुलिसकर्मी- हेड कांस्टेबल अमित और इकबाल भी जख्मी हुए। इन दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार और कारतूस बरामद कर ली गई हैं। जसीम के परिवार ने उसके शव को लेने से इनकार कर दिया है।

जसीम के एनकाउंटर पर क्या बोला परिवार?

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जसीम के चचेरे भाई महबूब और सौतेले भाई नसीम ने कहा कि परिवार ने उसे “उसी दिन मरा हुआ मान लिया था, जिस दिन उसने अपराध किया था।” उन्होंने बताया कि वे मुजफ्फरनगर से आए हैं लेकिन वे उसके शव को स्वीकार नहीं करेंगे।

साहिबाबाद के मुस्लिम बाहुल्य पसौंडा गांव में भी पुलिस एक्शन का स्वागत किया गया है। इलाके की निगम पार्षद के पति फिरशाद चौधरी अपने समर्थकों संग एसीपी से मिले और पुलिस एक्शन के लिए उनकी तारीफ की। फिरशाद चौधरी ने कहा कि ऐसे अपराधी समाज पर एक धब्बा हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: घर में मिली IRS अधिकारी की बेटी की लाश, रेप के बाद मोबाइल चार्जर के वायर से घोटा गला

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी बुधवार को उस समय मिली, जब लड़की के माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें