Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 5 दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है। 9 मई से 14 मई के बीच महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया।

यह मामला मुरादाबाद के महावीर यूनिवर्सिटी अस्पताल का है जहां 31 वर्षीय अमीना ने 5 दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीना को सबसे पहले 8 मई को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद 9 मई को उसने अपनी पहली बेटे को जन्म दिया जिसका वजन मात्र 710 ग्राम था।

डॉक्टरों ने क्या बताया है?

स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बाकी बच्चों की डिलीवरी तुरंत नहीं कराई। इसके 5 दिन बाद 14 मई को अमीना ने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक यह काफी दुर्लभ और अप्रत्याशित मामला था।

कितना मुश्किल था ऑपरेशन?

डॉक्टरों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान अमीना को उच्च रक्तचाप और प्रसव से जुड़ी कई दूसरी दिक्कतें भी हो गई थीं। शुरुआती अल्ट्रासाउंड में ही डॉक्टरों को पता चल गया था कि अमीना के गर्भ में चार बच्चे हैं।

बच्चों का क्या हाल?

डॉक्टरों के अनुसार, उन्होंने अमीना के परिवार को भ्रूण संख्या कम कराने की प्रक्रिया कराने का सुझाव दिया था, लेकिन परिवार ने चारों बच्चों को जन्म देने का फैसला किया। फिलहाल अमीना के तीन बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं जबकि चौथे बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें- सांप के काटने से युवा कांग्रेस नेता की मौत