ताज़ा खबर
 

कोरोना ने बदली रवायतः बिहार में विवाह के दौरान एक दूसरे को लकड़ी के जरिए पहनाई वरमाला, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दिपांशु काबरा द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में जोड़े को औपचारिक पोशाक पहने और मास्क पहने हुए दिखाया गया था।

Corona Pandemic, Covid-19कोरोना महामारी के दौरान इस तरह की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। (फोटो- ट्विटर हैंडल)

कोरोना की इस महामारी ने हर तरह के काम में रोड़े अटकाए हैं। जीवन की हर गतिविधि प्रभावित है। व्यापार पर खासा असर पड़ा है तो शादी समारोह भी रुक गए हैं। कई जगह शादियां हो भी रहीं हैं तो उसमें न तो कोई उत्सव जैसा माहौल है और न ही कोई खुशियां दिखती हैं। सिर्फ रस्म अदायगी ही चल रही है।

इस बीच कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शादियों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इस दौरान जयमाल जैसे रस्म भी अनोखे तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। कई जगह शादियां वर्चुअल तरीके से हो रही हैं तो कई जगह पीपीई किट पहनकर जयमाल हो रहा है। बिहार के बेगूसराय के एक दंपति को एक दूसरे को माला पहनाते हुए कथित रूप से बांस के डंडे का इस्तेमाल करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में इस दृश्य को देखा जा रहा है।

Next Stories
1 कोरोना संकट के बीच योगी सरकार को गायों की फिक्र, गोशाला में होगा ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर
2 मराठा आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- सीमा का उल्लंघन असंवैधानिक
3 ‘हम भी शपथ लेते हैं कि बंगाल से मिटा देंगे राजनीतिक हिंसा’, ममता के शपथग्रहण के बाद भाजपा अध्यक्ष का निशाना
ये पढ़ा क्या?
X