एनआईए ने भांगर विस्फोट मामले में टीएमसी के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को शुक्रवार रात को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एनआईए ने मोल्ला को ‘फरार’ घोषित कर दिया था।
दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कहा गया था कि उस जगह पर बम बनाए जा रहे थे।
एनआईए के एक अफसर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “भांगर बम विस्फोट मामले की जांच के तहत हमने शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।”
अब तक चार लोग गिरफ्तार
मोल्ला की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। गुरुवार को एनआईए ने इस मामले में एक आरोपी सैनुर मोल्ला को गिरफ्तार किया था। विस्फोट के बाद सैनुर मोल्ला मृतकों और घायलों को अपनी एसयूवी में ले गया था।
एनआईए ने गुरुवार को शौकत मोल्ला के घर की तलाशी ली थी। भांगर बम धमाके की जांच एनआईए से कराने की मांग की गई थी। एनआईए ने बीते दिनों इस मामले में टीएमसी के नेता वाहिदुल इस्लाम सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
टीएमसी के सांसदों में भी पनप रहा असंतोष
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 80 में से 60 विधायक के बागी बनने के संकेत के बाद ममता बनर्जी की 8 जून को होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले पार्टी की संसदीय इकाई में भी असंतोष पनप रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
