तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। इस तरह की चर्चा है कि अन्नामलाई बीजेपी को छोड़ने और नई पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं। वह इस संबंध में 3 जून को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर सकते हैं।
अन्नामलाई के कई समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उनकी नई पार्टी के नाम और झंडे के डिजाइन शेयर किए हैं। इन तमाम चर्चाओं के बीच बीजेपी नेतृत्व अन्नामलाई को मनाने की कोशिश कर रहा है। अन्नामलाई चार साल तक तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रहे। 2025 में उन्हें हटाकर नैनार नागेंद्रन को पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
हाल ही में हुए तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और उसे केवल एक ही सीट मिली।
सोशल मीडिया पर और राजनीतिक गलियारों में इस तरह की चर्चा है कि बीजेपी नेतृत्व अन्नामलाई से नाराज है। हाल ही में जब अन्नामलाई ने सीबीएसई के कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषा वाले फार्मूले की आलोचना की तो इसे पार्टी की लाइन के खिलाफ माना गया।
एआईएडीएमके के साथ किया था गठबंधन का विरोध
खबरों के मुताबिक, यह भी कहा जाता है कि अन्नामलाई नहीं चाहते थे कि विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके के साथ गठबंधन किया जाए हालांकि गठबंधन होने पर उन्होंने फिर भी एनडीए के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया था। अन्नामलाई तमिलनाडु में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार के आलोचक भी हैं।
ऐसी तमाम चर्चाओं के बीच, बीजेपी का कहना है कि अन्नामलाई पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे हैं और अटकलें हैं कि अन्नामलाई को बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका दी जा सकती है।
पूर्व आईपीएस अफसर अन्नामलाई को सिर्फ 37 साल की उम्र में बीजेपी ने तमिलनाडु का अध्यक्ष बनाया था। वह तमिलनाडु में पार्टी के सबसे युवा नेता थे जो इतनी कम उम्र में इस पद पर पहुंचे थे।
क्या बहुमत के बावजूद राज्यसभा में नहीं पहुंचेगा TVK का नेता?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत और कांग्रेस समेत छोटे दलों के समर्थन से टीवीके ने राज्य में सरकार बनाई है। एक्टर से सीएम बने सी जोसेफ विजय राज्य की सियासत में एक बड़े नेता बन कर उभरे हैं। राज्यसभा में तमिलनाडु की एक सीट खाली है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
