नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन रैली में शामिल हुए। उन्होंने मंच से BJP-RSS पर आरोप लगाया कि वे मुसलमानों को ‘पाकिस्तानी’ कहकर बार-बार उनकी वफादारी पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने भी देश के लिए अपनी जान कुर्बान की है।

रैली में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मुसलमानों पर ये (बीजेपी) लोग हमेशा उंगली उठाते हैं और कहते हैं ये पाकिस्तानी हैं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी और आरएसएस से यह कहना चाहता हूं हमने भारत के लिए खून दिया है। पहले भी दिया है, आज भी दे रहे हैं और कल भी देंगे। हमने रहना इसी वतन हैं और इसी वतन को मजबूत करना है।”

“क्या वो भी पाकिस्तानी थे?”

उन्होंने रैली के दौरान बिना नाम लिए ज्ञानेश कुमार को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा, “मैं चुनाव आयोग के बड़े अधिकारी को कहना चाहता हूं, जिन्होंने वोट चोरी का काम किया। उनसे पूछना चाहता हूं, जैसा अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के वोटर लिस्ट से एक करोड़ से अधिक हिंदूओं के भी नाम हटा दिए गए, तो क्या वो (हिंदू मतदाता) भी पाकिस्तानी थे?”

“सभी लोग भारतीय हैं”

उन्होंने आगे कहा, “कब तक ये नारा लगाते रहोगे। कब तक ये कहते रहोगे और अपनी कमजोरियां दूसरों पर थोपते रहोगे। वक्त आ गया याद रखो… भारत में रहने वाले सभी लोग भारतीय हैं और भारतीय ही रहेंगे। इस संविधान में हम सभी बराबर हैं और सब बराबर वोट देंगे। इसी के लिए हम संघर्ष करेंगे कि कोई भी भारतीय इस अधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने आगे लोगों से कहा, “हमें डरना सिर्फ भगवान है, इनसे मत डरिए, ये जाएंगे, ये उड़ जाएंगे। जो ताकत आपमें है, उस ताकत का इस्तेमाल करिए। उस ताकत को मजबूत करिए और जो लोग उनके साथ हैं उन्हें भी बताइए कि वे गलत कर रहे हैं। अगर भारत को बचाना है तो सब मिलकर आगे आना होगा। सभी ने देश को थामना है और इसकी तरक्की करनी है। कोई भी प्रांत अगर पीछे रह जाए तो देश तरक्की नहीं कर सकता। जम्मू कश्मीर पहले भी भारत का हिस्सा था और आज भी है और कल भी भारत का हिस्सा रहेगा। इसके आप बदल नहीं सकते।”

क्या है ये यूपी में हिंदूओं के नाम कटने का मामला?

जानकारी दे दें कि सीएम योगी ने भी 1.27 करोड़ हिंदुओं के हटाने की बात मानी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वोटर लिस्ट को लेकर कार्यकर्ताओं को योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि वे घर-घर जाकर नाम जुड़वाएं। सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वोटर लिस्ट में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं, इस कारण 28 विधानसभा सीटें कमजोर हो रही हैं।

योगी ने यह भी बताया कि जनसंख्या आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक मतदाता होने चाहिए जबकि अभी 13 करोड़ मतदाता हो गई है।

अखिलेश ने भी उठाया मुद्दा

इसी आंकड़े को लेकर अखिलेश यादव ने भी अपने बयान की शुरुआत में इसका जिक्र किया और कहा कि सीएम योगी ने भी माना ह कि सवा करोड़ हिंदूओं के वोट कटे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी हार का ठिकरा दिल्ली वालों पर फोड़ना चाहते हैं। अखिलेश ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के दावे को माने तो 403 सीटें में से हर सीट पर करीब 31 हजार वोट कम हुए हैं।

भाजपा ने बताया रैली को फ्लॉप

रामलीला मैदान की रैली में कांग्रेस समेत 14 विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, जबकि भाजपा ने दावा किया कि महज 20000 के आसपास ही लोग यहां आए। भाजपा ने इस रैली को फ्लॉप तक बता दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘जब जमीन ही नहीं बची तो अंगद का पैर कहां रखेंगे…’, अखिलेश यादव ने दिया अमित शाह को जवाब

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने एक बड़ी जनसभा की। इसमें हजारों लोग आए हुए थे। इंडिया गठबंधन की रैली में 20 से अधिक दल शामिल थे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था यूपी में बीजेपी की सरकार अंगद का पैर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें