पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी जहांगीर खान ने नाम चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। बड़े पैमाने पर चुनावी धांधली के आरोपों के बाद फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा चुनाव कराये जाने का आदेश दिया गया था। इस सीट पर 21 मई 2026 को दोबारा वोट डाले जाने हैं। जहांगीर खान के इस फैसले पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि पुष्पा इस बार फुस्स हो गया।
सुकांत मजूमदार ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए कहा, “कई लोग ‘पुष्पा’ बनने की कोशिश करते हैं लेकिन इस बार ‘पुष्पा’ फुस्स हो गया। डायमंड हार्बर में ऐसी तस्वीरें लगी होती थीं जिन पर लिखा होता था ‘एबी झुकेगा नहीं’। इसलिए, ये सभी ‘पुष्पा’ और उनके बॉस, अब सब झुक रहे हैं। एबी का एजेंट भी झुक गया है; एबी भी आने वाले समय में झुक जाएगा। चिंता मत करो।”
टीएमसी के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने भी जहांगीर खान के चुनावी मैदान से पीछे हटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पार्टी को जहांगीर खान के फैसले के बारे में जानकारी मिली है लेकिन उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया यह अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, जहांगीर खान ने अपने फैसले पर कहा, “मैं फाल्टा का बेटा हूं और मैं चाहता हूं कि फाल्टा में शांति रहे और फाल्टा का विकास हो। हमारे सीएम शुभेंदु अधिकारी फाल्टा के विकास के लिए स्पेशल पैकेज दे रहे हैं इसलिए मैं इस विधानसभा क्षेत्र के पुनर्मतदान से खुद को अलग कर रहा हूं।”
वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल पाया जिसके कारण वह 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से भाग गये। दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में 21 मई को फिर से होने जा रहे चुनाव से पहले प्रचार करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि खान के पास चुनाव से हटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ”उनके पास कोई और रास्ता नहीं था क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था इसलिए उन्होंने चुनाव से भाग जाने का फैसला किया।”
मतदान से पहले फाल्टा के मैदान से हटे टीएमसी के जहांगीर खान
पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी जहांगीर खान ने नाम चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। इस सीट पर 21 मई को दोबारा वोट डाले जाने हैं। जहांगीर खान ने अपने फैसले पर कहा, “मैं फाल्टा का बेटा हूं और मैं चाहता हूं कि फाल्टा में शांति रहे और फाल्टा का विकास हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
