उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक यूट्यूबर पर जानलेवा हमला हुआ। सलीम वास्तिक नाम के यूट्यूबर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला किया। घायल सलीम खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल सलीम को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी गर्दन पर गहरा घाव है और हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम पहले मुस्लिम धर्म को मानते थे और मौलवी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने अपने निजी विचारों के चलते धर्म का त्याग कर दिया। फिलहाल वे किसी भी धर्म को नहीं मानते और धार्मिक मुद्दों पर खुलकर बयानबाजी करते रहे हैं। वास्तिक के यूट्यूब पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।
‘भूखा और थका हूं’, जज साहब बोले- मैं अभी फैसला नहीं सुना सकता
इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने हाल ही में अपने एक ज्यूडिशियल ऑर्डर के दौरान गंभीर बात कही। उन्होंने कहा कि एक न्यायाधीश के लिए एक ही दिन में मामलों की एक लंबी सूची से निपटना कितना थका देने वाला हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें।
