आम आदमी पार्टी से जुड़ी जगहों पर कई घंटों के छापे के बाद ईडी ने AAP नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि दिल्ली और गोवा में छापे जारी हैं।
एक सूत्र ने बताया कि उत्तर गोवा के एक फ्लैट में तलाशी जारी है। इस फ्लैट में आम आदमी पार्टी संगठन की एक टीम रहती है।
X पर एक पोस्ट के जरिए दिल्ली की पूर्व सीएम और गोवा की प्रभारी आतिशी ने कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए BJP ने ईडी को यहां भी भेज दिया गया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि AAP गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला के आवास पर और साथ ही गोवा में कुछ आप कार्यकर्ताओं के घरों पर भी ED की छापेमारी चल रही है।
उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ हमारे कार्यकर्ताओं को डराने की एक कोशिश है, बल्कि BJP के लिए हमारा सारा संगठनात्मक डेटा हासिल करने का भी एक प्रयास है।
‘बीजेपी में शामिल होने से इनकार करने पर AAP नेताओं पड़ती है ईडी की रेड’
दीपक सिंगला की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि हमारी पार्टी के जो जो नेता बीजेपी में शामिल होन से इनकार कर देते हैं, ईडी उनपर छापे मारती है। ईडी आम आदमी पार्टी के उन नेताओं पर छापे मारती है, जो देशभक्त हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव खत्म होते ही ईडी ने पंजाब में छापेमारी शुरू कर दी और आज उन्होंने गोवा में छापेमारी की। यह दिखाता है कि गोवा में आम आदमी पार्टी बीजपी का विकल्प बन रही हैं। इसी वजह से बीजेपी ईडी और सीबीआई को संकेत दे रही है कि वह अब खुद सियासी हालात कंट्रोल करने में सक्षम नहीं है।
यह भी पढ़ें: NEET लीक विवाद के बीच केजरीवाल का छात्रों को भावुक संदेश, मांगी राय और सुझाव
रविंद केजरीवाल ने रविवार को NEET परीक्षा के उम्मीदवारों से अपील की कि वे मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द होने के बाद उत्पन्न तनाव और चिंता के बीच कोई भी गलत कदम न उठाएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
