उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जहां ओर राजनीतिक दल पूरी तैयारी के साथ जुटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकार (CEO) नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के जिलाधिकरी, पुलिस आयुक्तों और एसएसपी को निर्देश दिए कि हफ्ते भर के भीतर सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती सभी क्षेत्रों में की जाए। इससे पहले वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने और छूटे मतदाताओं का नाम शामिल करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश एक दिन पहले ही दिया गया था।

मुख्य निर्वाचन अधिकार नवदीप रिणवा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, चुनाव से चार महीने पहले सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस आफिसर की तैनाती किया जाना जरूरी है। ऐसे में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर के रूप में संवेदनशील और सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। नियुक्ति के बाद जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से उनका प्रशिक्षण किया जाए।

पोलिंग बूथ पर सुविधाओं का सत्यापन

रिणवा ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का समयबद्ध सत्यापन किया जाए। मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता हर कीमत पर सभी बूथों पर हो। ऐसे में संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची समय से तैयार करने के साथ ही बिना मोबाइल नेटवर्क वाले बूथों की भी सूची तैयार कर टेलीकॉम कंपनियों की मदद से मोबाइल नेटवर्क बूथों पर उपलब्ध कराया जाए।

EVM वेयरहाउस का निरीक्षण और CCTV का बैकअप

EVM वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण करें और सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए सीईओ ने कहा कि CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग का 30 दिन का बैकअप मौजूद रहे। वहीं वल्नरेबिलिटी मैपिंग से जुड़ा फॉर्मेट VM-1 समय पर सेक्टर अफसरों को उपलब्ध कराया जाए। जिसमें पिछले चुनाव में दर्ज आपराधिक मुकदमें,आचार संहिता उल्लंघन, जातिगत हिंसा, जब्ती व पुनर्मतदान जैसी संवेदनशील जानकारियों का विवरण रहता है।

सेक्टर अफसरों का क्या होगा काम?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सेक्टर ऑफिसरों को अपने-अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों का भ्रमण कर मतदान कार्मिकों और मतदाताओं की सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग और बिजली, फर्नीचर, रैम्प, शौचालय, छाया के साथ पेयजल जैसी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का सत्यापन किया जाए। सेक्टर ऑफिसर निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रिपोर्ट का अवलोकन कर जिन मतदेय स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई जाए, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएंगे।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की लिस्ट होगी तैयार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों के चयन का आधार हैण्डबुक फॉर सेक्टर ऑफिसर में निर्धारित किया गया है। निर्धारित मानकों के आधार पर क्रिटिकल मतदेय स्थलों की सूची तैयार करने की कार्रवाई समय से पूरी कर ली जाए। उन्होंने ऐसे मतदेय स्थलों का भी चिह्नांकन करने के निर्देश दिए, जहां मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। संबंधित जनपद के सर्विस प्रोवाइडर के साथ समन्वय स्थापित कर इन मतदेय स्थलों पर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान संचार एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी तरह का व्यवधान न आए।

UP MLC चुनाव से कांग्रेस बाहर, जानें एक साल की तैयारी के बाद आखिर क्यों बदला फैसला

करीब एक साल की तैयारियों के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (MLC) को लेकर कांग्रेस ने 11 स्नातक और शिक्षक सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। पार्टी अब पूरी तरह 2027 के विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करेगी। पढ़ें पूरी खबर।