पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के प्रोटेस्ट मार्च पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से अंडे फेंकने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने का आरोप है।
न्यूज एजेंसी ANI ने द्वारा जारी किए एक वीडियो में विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़ते नजर आ रहे हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का प्रयोग करना पड़ा।
इस प्रोटेस्ट मार्च के बाद मीडिया से बातचीत में करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है। पुलिस प्रशासन बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह हाई कोर्ट में अदालत के फैसले की अवमानना को लेकर केस दायर करेंगी।
हाई कोर्ट के इजाजत के बाद आयोजित की गई रैली
ममता बनर्जी की यह रैली कलकत्ता हाईकोर्ट की इजाजत के बाद निकाली गई। पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इस रैली के दौरान लगातार ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। इसी रैली की शुरुआत साउथ कोलकाता के बालीगंज फाड़ी से हुई। पूरी रैली के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए।
बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि टीएमसी को बारुईपुर रेप केस के विरोध में रैली निकालने का कोई हक नहीं है क्योंकि ममता सरकार के शासन के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को बचाया गया।
रैली की शुरुआत में बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं की शुरु हुई झड़पें अंत तक जारी रहीं। इस विरोध प्रदर्शन का अंतिम बिंदु ममता बनर्जी के घर के पास स्थित हजारा क्रॉसिंग था। यहां पुलिस को हालात पर काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विरोध प्रदर्शन के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि इस रैली के लिए हमने कोर्ट की इजाजत ली थी। इसके बाद भी उन्होंने हमारी महिलाओं पर हमला किया। हमारे कई कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हुए हैं। उन्होंने सुबह हमें डराने के लिए बाइक रैली निकाली। वो रैली रूट पर भी पूरे रास्ते में डीजे बजाते रहे और हमारे हाथों से माइक तक छीन लिया।
यह भी पढ़ें: बारुईपुर रेप केस का आरोपी प्रभास मंडल बीजेपी का कार्यकर्ता था- कीर्ति आजाद
टीएमसी के सांसद कीर्ति आजाद ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए दावा किया कि प्रभास मंडल बीजेपी का कार्यकर्ता था। उसे बीजेपी के अंदरूनी मामलों की काफी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
