Saheli Pink Smart Card All Details: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो मार्च सोमवार को दिल्ली सरकार की महिलाओं से संबंधित चार कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत किया। इन चार योजनाओं में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार शामिल हैं। इस दौरान मख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

आइये जानते हैं कि सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना क्या है, इसका लाभ किसे और कैसे मिलेगा।

बता दें कि पिंक सहेली कार्ड एक प्रपोज्ड स्मार्ट कार्ड है जिसे दिल्ली सरकार ने फ्री बस सफर स्कीम में पारदर्शिता और एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए पेश किया है। इस सुविधा से फिलहाल हर महीने लगभग दो करोड़ महिला यात्रियों को फायदा होता है। साथ ही कार्ड धारक महिलाएं मेट्रो में भी पेड जर्नी के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की बसों में सफर करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए बनाया गया यह कार्ड फ्री सफर का फायदा उठाने के लिए जरूरी होगा। यह अक्टूबर 2019 से इस्तेमाल हो रहे पेपर-बेस्ड पिंक टिकट की जगह लेगा। इस कार्ड में आवेदक का नाम, फोटो, QR कोड, कार्ड ID और बेसिक डिटेल्स होगा। यह योजना पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया और वन नेशन, वन कार्ड से प्रेरित है।

कहां अप्लाई करें?

चूंकि आज ही योजना की शुरुआत हुई है। ऐसे में फिलहाल अप्लिकेशन की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं की गई है। हालांकि, पिछले DTC पास सिस्टम के बेसिस पर अनुमनित अप्लाई प्रोसेस यह हो सकती है।

  • ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करें।
  • कार्ड रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी को फिल करें।
  • जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करें।
  • इन प्रक्रियाओं के बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस DTC (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) बैकएंड टीम एप्लीकेंट के डॉक्यूमेंट्स क्रॉस-वेरिफाई करेगी।
  • पोस्ट से स्मार्ट कार्ड डिस्पैच या फिर उसे ऑनलाइन डाउलोड करने का विकल्प भी दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए दो प्राइवेट वेंडर्स को फाइनल कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि सरकार जल्द ही पूरे शहर में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) और सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ऑफिस, बस डिपो और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर काउंटर लगाना शुरू करेगी ताकि आसानी से और आसानी से पहुंच हो सके।

कार्ड के लिए कौन एलिजिबल है?

DTC अधिकारियों के मुताबिक, पिंक सहेली कार्ड खास तौर पर दिल्ली की रहने वाली 12 साल और उससे ज्यादा उम्र की लड़कियों और महिलाओं को जारी किया जाएगा।

पिंक सहेली कार्ड कैसे मिलेगा?

महिलाएं अपने दिल्ली आधार को पहचान के सबूत के तौर पर इस्तेमाल करके पिंक सहेली कार्ड ले सकती हैं।

इसका इस्तेमाल कैसे करें?

फ्री सफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) पर कार्ड टैप करना होगा। ETM बस कंडक्टर के पास मिलेगी।

बता दें कि DTC की ओर से तीन तरह के कार्ड जारी किए जाएंगे। पहला पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा, जो दिल्ली में 12 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए जरूरी होगा और इसमें पूरी तरह से फ्री यात्रा मिलेगी।

दूसरा कार्ड खास कैटेगरी जैसे दिव्यांग, बुज़ुर्ग, खिलाड़ी, युद्ध विधवाओं और नेशनल अवॉर्ड विजेताओं के लिए होगा और तीसरा सभी यात्रियों के लिए एक जनरल स्मार्ट कार्ड होगा, जो मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक और मफिन पेमेंट्स बैंक को स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए ऑथराइज किया है। इस कार्ड के लिए कम से कम 120 रुपये का पेमेंट करना होगा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार इस साल दो लाख नए राशन कार्ड करेगी जारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार इस साल दो लाख नए राशन कार्ड जारी करेगी। सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित प्रवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस साल दो लाख राशन कार्ड जारी करने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…