Delhi NCR Ka Mausam Kaisa Rahega: गुरुवार दोपहर दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। राजधानी नई दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद के कई इलाकों बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
बारिश और ओलावृष्टि की वजह से गाजियाबाद के देहात इलाके में किसानों को नुकसान की खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था।
दिल्ली एनसीआर में कल मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
IMD द्वारा जारी की गई एक प्रेस रिलीज के अनुसार, दिल्ली में अगले दो हफ्तों में रात के समय तापमान सामान्य से 1.6-3.0 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 अप्रैल, 1 मई और फिर 3 से 6 मई के दौरान गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की जताई गई है।
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्मी के बीच कई जगह हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई और आंधी चलने से अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की वजह से आने वाले दो-तीन दिनों में दोपहर बाद तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। इसी तरह मई के पहले सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं आंधी चलने और बूंदाबादी या बारिश होने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में 30 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 4 से 6 मई के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने किसानों को सलाह दी है कि मक्का, मूंग, उड़द, मूंगफली और सब्जियों की फसलों में हल्की सिंचाई करें।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म, जारी हुआ ‘रेड अलर्ट
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 28 अप्रैल तक गर्मी का यह दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
