बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ठाकुर दी टेढ़े हैं वाले बयान पर अब सफाई दी है। धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई पेश करते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं, लोगों ने अर्थ का अनर्थ निकालकर अनर्गल प्रलाप शुरू कर दिया।
उन्होंने एक कार्यक्रम के मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के खड़े होने के स्टाइल को टेढ़ा कहा था। उन्होंने कथा के दौरान कहा था, “हमारे वाले भगवान (राम) खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे, धाम भी सीधा है, अयोध्या धाम, तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा है, चलते भी टेढ़े हैं और खड़े भी टेढ़े होते हैं, वे तीन जगह से टेढ़े हैं।
‘हमने भाव में ठाकुर जी को उलाहना दिया था’
धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो में कहा, “एक वीडियो जो हमने भाव में विह्वल होकर भावपूर्ण उलाहना ठाकुर जी को दिया था कि हमारे ठाकुर जी टेढ़े हैं और राम जी सीधे हैं। इस पर बहुत लोगों ने अर्थ का अनर्थ निकालकर बहुत जगहों पर अनर्गल प्रलाप शुरू कर दिया। हम एक विनयी भाव में निवेदन कर रहे हैं कि हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं, हम स्वयं ब्रज के भक्त हैं। हम खुद ब्रजवास चाहते हैं, जब भी हम प्रार्थना करते हैं तो कहते हैं ठाकुर जी हमें बृजवास मिले।”
हम भगवान राम और कृष्ण में भेद पैदा करना नहीं चाह रहे थे- धीरेंद्र शास्त्री
आगे बागेश्वर बाबा ने कहा, “हम स्वयं भगवदगीता जिस भी वाणी में हमें आती है, कहते हैं और ठाकुर जी की गुणगान गाते हैं। हम भगवान राम और भगवान कृष्ण में भेद पैदा करना नहीं चाह रहे थे ये उलाहना देकर। जैसे सखियां राम जी को गाली देकर उलाहना देती हैं, जैसे गोपियां ठाकुर जी को उलाहना देती हैं। जैसे कवि बिंदु जी महराज ठाकुर जी को उलाहना देते हैं। जैसे बृज के संत ठाकुर जी को उलाहना देते हैं, वैसे ही हमने भाव में पद था किसी संत का, जो बहुप्रचलित पद है कि बंशी का बजाना तो खेल ही है, पर धनुष उठाना खेल नहीं है। तो उसी भाव के कारण हमने कहा था। हम उसी की व्याख्या कर रहे थे।”
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगते हुए कहा, “बहुत लोगों ने उसकी पूरी वीडियो न देखकर आधी देखकर हमको कृष्ण विरोध घोषित कर दिया। हम कृष्ण विरोध नहीं है। हम खुद श्री कृष्णभूमि जन्मभूमि के लिए आवाज उठाते रहते हैं। हमारे नाम भी उनका नाम लगा हुआ है। उनके कारण ही तो हमारा जीवन है। फिर भी किसी के मन में हमारी इस बात से, इस व्याख्या से कोई बात आई, किसी को ठेस पहुंचा तो हम विनयी भाव से क्षमा मांगते हैं।”
आगे कहा, “बात का बंतगड़ और अर्थ का अनर्थ न करके समाज को बांटने, भगवान को बांटने की कोशिश न करें। हम भगवान को क्यों बांटेंगे, दोनों एक ही हैं, उनमें कहां अंतर हैं। हमने वो तो भावपूर्वक कहा। फिर हम आप सभी से कहेंगे हमारे भाव को समझा जाए।”
यह भी पढ़ें: ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?’, गरबा में मुस्लिमों की एंट्री विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद ने ऐलान किया कि नवरात्रि उत्सव के दौरान राज्यभर के गरबा और डांडिया आयोजनों में मुसलमानों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संगठन ने आयोजकों से कहा कि वे प्रतिभागियों की पहचान की पुष्टि के लिए आधार कार्ड की जांच करें और माथे पर तिलक लगाएं। इसी मुद्दे को लेकर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी बयान दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
