DU Professor Murder Case: दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर दोबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक कपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्यारों ने संपत्ति विवाद के चलते ही उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस ने अपनी जांच में बताया है कि हत्या को अंजाम देने के लिए कपल ने बंगाल से लगभग 1,400 किलोमीटर की यात्रा की थी। जानकारी के मुताबिक, शिवाजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल बुधवार को पूर्वी दिल्ली के वसुधारा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट्स में अपने फ्लैट में मृत पाई गईं थीं। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस बंगाल के बर्धमान पहुंची, जहां से उन्होंने रामप्रसाद दास और बंश्री दास को गिरफ्तार किया।
फ्लैट पर मिला था शव
मृतक की बहन देवराती पॉल ने अपार्टमेंट के अंदर शव मिलने पर अधिकारियों को सूचना दी। पीड़िता के पति बेंगलुरु में रहते हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट के दोनों कमरों में चोरी या तोड़फोड़ का कोई निशान नहीं मिला। कोई भी कीमती सामान गायब नहीं था, जिससे यह संदेह हुआ कि पीड़ित के किसी परिचित व्यक्ति का हत्या में हाथ हो सकता है।
जांच के दौरान हत्या का पता चलने से एक दिन पहले सीसीटीवी कैमरों में एक महिला सहित दो नकाबपोश व्यक्तियों को अपार्टमेंट परिसर में प्रवेश करते हुए देखा गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध लगभग 40-45 मिनट तक आवासीय परिसर के अंदर रहे, जिसके बाद उन्हें बाहर निकलते हुए देखा गया।
मौत से पहले हुई थी मां से बात
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला पर मजबूत वस्तु से हमला किया गया था, जिसके चलते उसके चोटें भी आईं थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे उसने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी। परिवार के सदस्यों ने जांचकर्ताओं को बताया कि बातचीत के दौरान वह सामान्य लग रही थी और उसने किसी प्रकार की चिंता व्यक्त नहीं की।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में फ्लैट में मिला डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर का शव, हत्या की आशंका
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक कॉलेज की 49 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर का शव वसुंधरा एन्क्लेव स्थित अपने फ्लैट में मिला। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान देबस्मिता पॉल के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर…
