दिल्ली के पांडव नगर में बड़ा हादसा हुआ है। पांडव नगर स्थित संजय झील में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई है। तीनों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक युवक झील में नहाने गया था और वह डूबने लगा। फिर उसे बचाने दो युवक झील में उतरे और वह भी डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों की बॉडी को बरामद कर लिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम 7:30 बजे के करीब पांडव नगर पुलिस स्टेशन इलाके में कोटला गांव के पास संजय झील में तीन लोगों के डूबने की सूचना को लेकर एक पीसीआर कॉल आई थी। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे, ऐसे उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार तीनों युवक कल्याणपुरी के स्थानीय निवासी हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा, “मंगलवार शाम पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में कोटला गांव के पास संजय झील में तीन लोग डूब गए। घटना की सूचना शाम करीब 7.30 बजे पीसीआर कॉल से मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। तीनों (जिनकी उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष थी) को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन वे बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सा-कानूनी कार्यवाही चल रही है।”

बताया जाता है कि एक युवक नहाने गया था और जब गहरे पानी में डूबने लगे तो बिना गहराई जाने दो और युवक उसमें कूद गए। हालांकि झील के अंदर गहरे गड्ढे बने थे, जिसके कारण तीनों उसमें फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही देर में तीनों की मौत हो जाती है। कोंडली इलाके के विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया कि रेत खनन के कारण झील में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसे होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- NHRC का बड़ा एक्शन, दिल्ली और यूपी पुलिस को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाब

दिल्ली में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली आ रही एक चलती बस में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। पढ़ें पूरी खबर