Delhi Weather Temperature Forecast 28 November : दिल्ली (Delhi) में रविवार को पांच सालों में सबसे ज्यादा ठंडे दिन के तौर पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी दिल्ली (Delhi) और आसपास का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो सेल्सियस गिरककर 7.9 डिग्री हो गया था। इस सीजन में दूसरी बार आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का है। बीते दिनों भी दिल्ली (Delhi) का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पांच साल पहले 2017 में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह ‘बहुत खराब श्रेणी’ में दर्ज की गयी है।
दिल्ली (Delhi) में ठंड और बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली (Delhi) में ठंड के और अधिक बढ़ने की संभावना है। ठंड के बढ़ने की संभावना का कारण पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी को बताया जा रहा है। जिसके कारण बीतते नवंबर में तापमान में बड़ी तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सीजन में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते पांच साल में ये सबसे सर्दीला दिन था।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार ठंड बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में पारा लुढ़कने के साथ कोहरा बढ़ेगा और दिन में भी कोहरा छाया रहेगा।
वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
जहां दिल्ली में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है और तापमान लगातार गिरता दिख रहा है वहीं सुबह के समय काफी कोहरा नजर आ रहा है। वहीं सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है। सुबह नौ बज कर 10 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 पर था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।