Delhi Ration Card New Income Limit: नए राशन कार्ड बनाने के लिए अब नए नियमों के तहत राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार की ओर से इसको लेकर पूरी प्रक्रिया को डिजिटल मोड में रखा गया है। आवेदक नए राशन कार्ड बनवाने के लिए अब केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे।
अब 2.5 लाख इनकम वाले भी बनवा सकेंगे राशन कार्ड
दिल्ली में राशन कार्ड बनवाने वाले आवेदक की सालाना इनकम ढाई लाख होने पर भी उसका नया राशन कार्ड बनाया जा सकेगा। आपको बता दें कि अभी तक यह सालाना इनकम ₹100000 निर्धारित की हुई थी। इसको लेकर दिल्ली कैबिनेट में चर्चा हो चुकी है और इसको जल्द ही पारित कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 7.71 लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द किए गए हैं और नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि राशन कार्ड की नई प्रक्रिया शुरू करने से पहले पुरानी व्यवस्था की पूरी जांच-पड़ताल की गई। जांच के बाद कई ऐसे तथ्यों का पता चला और फिर 7 लाख 72 हजार नए राशन कार्ड बनाने का रास्ता साफ हो सका है।
7.7 लाख नाम कटे
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 144000 राशन कार्ड इनकम क्राइटेरिया से ऊपर थे। 35800 लोग राशन कार्ड बनवाने के बाद भी उन्होंने एक साल तक राशन ही नहीं लिया लेकिन उनकी तरफ से राशन कार्ड बने हुए थे। वहीं 29580 ऐसे मामले सामने आए जिनकी मृत्यु हो चुकी थी और वह राशन कार्ड में चढ़े हुए थे। इसके अलावा 23394 ऐसे मामले सामने आए जो अलग-अलग जगह से राशन कार्ड होल्डर बनकर राशन कार्ड से राशन ले रहे थे।
इन सभी को मिलाकर एक ऐसी सूची तैयार की गई जिसमें अपात्र और फर्जी लाभार्थियों की संख्या मिलाकर 7 लाख 71 हजार 384 पाई गई। इन लाभार्थियों को हटाने के बाद अब नए राशन कार्ड बनाए जा सकते हैं। 7 लाख 72000 नए राशन कार्ड बनाए जा सकते हैं। 15 मई से ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से नए आवेदन लिए जा रहे हैं। राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए डिस्ट्रिक्ट लेवल पर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है।
