दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के आदेश पर मंगलवार देर रात को 41 IPS अधिकारी और दो DANIPS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए। दिल्ली पुलिस के आठ विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।

द‍िल्‍ली सरकार के गृह विभाग के प्रधान सच‍िव संतोष डी. वैद्य की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गोवा, पुडुचेरी, चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर, मिजोरम, लक्षद्वीप से स्थानांतरण होने के बाद आने पर दिल्ली पुलिस में नियुक्तियां दी गई है।

उपराज्यपाल के आदेश पर उत्तरी जिले के डीसीपी आईपीएस राजा बांठिया, साउथ ईस्ट जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी, वेस्ट दिल्ली के एडिशनल डीसीपी-1 सचिन सिंघल, का भी ट्रांसफर किया गया है। 2015 बैच के आईपीएस विनीत कुमार को डीसीपी साउथ ईस्ट जिला नियुक्त किया गया है लेकिन उत्तरी जिले का अभी किसी अधिकारी को नया डीसीपी नियुक्त नहीं किया है।

1996 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय चौधरी को विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) नियुक्त किया गया है जबकि 1996 बैच के आईपीएस मनीष अग्रवाल को स्पेशल सीपी (ट्रैफिक) से ट्रांसफर कर स्पेशल सीपी (प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिविजन) नियुक्त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली बुलाए गए 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक किशोर को स्पेशल सीपी (स्पेशल पुलिस यूनिट का वूमेन एंड चाइल्ड और लाइसेंसिंग) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त अंडमान एवं निकोबार से दिल्ली बुलाई गई 2001 बैच की सीनियर आईपीएस अधिकारी सिंधु पिल्लई को विशेष पुलिस आयुक्त विजिलेंस के साथ परसेप्शन मैनेजमेंट और मीडिया सेल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त IPS वीनू बंसल, सुमन गोयल, जतिन नरवाल, रजनीश गुप्ता, जतिन नरवाल, मिलिंद महादेव डूमरे, दीपक पुरोहित, नूपुर प्रसाद और आईपीएस अजय कृष्णा शर्मा (गोवा से दिल्ली आने पर) के विभागों में भी फेरबदल किया गया है।

इसके अलावा अतिरिक्त आयुक्त आईपीएस अधिकारी संजय भाटिया, दिनेश कुमार गुप्ता, वर्षा शर्मा, प्रतीक्षा गोदारा, जितेंद्र कुमार मीणा (अंडमान एवं निकोबार दीप समूह से आने पर) और आईपीएस निधिन वालसन को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

‘हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे’, महिलाओं के लापता होने की खबर पर दिल्ली पुलिस ने तोड़ी चुप्पी

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उन सभी दावों पर विराम लगाया जो यह कहकर लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर रहे थे कि राष्ट्रीय राजधानी में लापता होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस ने कहा है कि दिल्ली में संबंधित मामले में जो डर फैलाया जा रहा था, वह प्रमोशनल टैक्टिक्स का नतीजा था। दिल्ली पुलिस ने वित्तिय फायदे के लिए डर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।