दिल्ली के टिकरी कलां में एक सीएनजी स्टेशन पर एक ट्रक में धमाके की वजह से तीन युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हैं। धमाके की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पहुंचीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस सीएनजी स्टेशन पर धमाका हुआ, वह टीकरी कलां मेट्रो स्टेशन के बेहद नजदीक है। इस धमाके में जान गंवाने वाला युवक मनीष (25 साल) पश्चिमी दिल्ली की बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था।
तीन की हुई मौत
पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली के CNG स्टेशन पर हुए धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। ये सभी मृतक फ्यूल स्टेशन के कर्मचारी थे। विस्फोट की चपेट में आने से मारे गए तीन स्टेशन कर्मचारियों की पहचना मनीष, ब्रह्मजीत और सनी के रूप में हुई है।
बाहरी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि धमाके में घायल हुए लोगों की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि मृतक मनीष धमाके के समय वह ट्रक में गैस भर रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक के आसपास खड़े छह लोग धमाके में घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घटना के बाद अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में आसपास खड़े छह लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को अपराह्न 3.37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौक पर भेजा गया।
विस्फोट का कारण जानने में जुटे अधिकारी
उन्होंने कहा कि विस्फोट का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घटनास्थल पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और सुनिश्चित किया कि स्थिति नियंत्रण में आ जाए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं लगभग 33 प्रतिशत मतदाता
अगले हफ्ते जारी होने वाली दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हर तीसरा नाम हटाया जा सकता है। इस बात की जानकारी सरकारी आंकड़ों से मिलती है। दिल्ली में एसआईआर के गणना फेज के आखिरी दिन सोमवार को रात आठ बजे तक, सीईओ के कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, केवल 97.47 लाख मतदाताओं के फॉर्म इकट्ठा किए गए थे और आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
