दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थित अमर कॉलोनी के एक मकान में एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी का शव मिला है। पुलिस को शक है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल चार्जर के वायर उसका गला घोट दिया गया।

न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस को घर में काम करने वाले एक पूर्व नौकर पर शक है, उसे हाल ही में काम से हटाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती की उम्र 22 साल थी। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी बुधवार को उस समय मिली, जब लड़की के माता-पिता मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। पुलिस को संदेह है कि इसी दौरान एक पूर्व नौकर घर में घुसा और युवती की हत्या कर दी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीम बनाई गई हैं। पुलिस अमर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि उस रास्ते का पता लगाया जा सके, जिससे आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मामले की जांच के लिए FSL की एक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: चाचा और उनके दोस्त संग संबंध बनाने से मना करने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या, बेड में छिपाई लाश

मुख्य आरोपी दीपक ने गुस्से में महिला की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। दरअसल, महिला ने उसके चाचा और उनके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें