शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। ये सभी पार्षद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।
इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षद आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निगम पार्षद का चुनाव जीते थे। पिछले साल मई में AAP पार्षदों के एक गुट ने अलग होकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था।
रेखा गुप्ता बोलीं- विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने विकास को ध्यान में रखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली शहर का विकास बीजेपी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आईवीपी पार्षदों के साथ आने से दिल्ली नगर निगम बीजेपी और मजबूत होगी और उनके वार्डों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले मुकेश गोयल और हेमचंद गोयल के नेतृत्व में कुछ पार्षदों ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था। अलग पार्टी बनाने की वजह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मेयर के नेतृत्व में विकास कार्यों का न हो पाना था।
कौन-कौन बीजेपी में हुआ शामिल?
मुकेश कुमार गोयल- आदर्श नगर – वार्ड नंबर – 15
हेमचंद गोयल- मोलरबंद – वार्ड नंबर – 181
देवेंद्र कुमार-मयूर विहार फेज टू – वार्ड नंबर – 196
ऊषा शर्मा – सदर बाजार – वार्ड नंबर – 72
दिनेश कुमार – बांकनेर – वार्ड नंबर – 2
सुमन अनिल राणा – रोहिणी बी – वार्ड नंबर – 22
मनीषा जसबीर कराला – रानी खेड़ा – वार्ड नंबर – 33
बॉबी – सुल्तानपुरी – वार्ड नंबर – 43
रुनाक्षी शर्मा – बलजीत नगर – वार्ड नंबर – 88
राजेश के. लाडी – हरीनगर- वार्ड नंबर – 99
साहिब कुमार- विकासपुरी – वार्ड नंबर – 107
राखी यादव- हस्ताल – वार्ड नंबर – 108
कमल भारद्वाज- हौसखास – वार्ड नंबर- 148
लीना कुमार- मालवीय नगर – वार्ड नंबर – 149
हिमानी जैन- वसंत विहार – वार्ड नंबर – 153
अशोक पांडे- विकास नगर – वार्ड नंबर – 109
(यह खबर जनसत्ता डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही कल्याणी चौधरी ने लिखी है।)
यह भी पढ़ें: बसों में फ्री सफर के लिए कैसे बनेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड आवेदक को दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र पांच साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
