दिल्ली मेट्रो ने सोमवार सुबह सुरक्षा कारणों से पांच मेट्रो स्टेशन – जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ – को बंद करने की जानकारी दी। हालांकि दिल्ली मेट्रो द्वारा कुछ देर बाद राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए।

माना जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो द्वारा यह फैसला सीजेपी के संसद मार्च को लेकर किया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी सीजेपी के संसद मार्च को देखते हुए जंतर मंतर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हुए हैं। प्रशासन ने नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की है

CJP के प्रदर्शन में पहुंचे चंद्रशेखर

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर सीजेपी के प्रदर्शन में पहुंचे हैं। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि सरकार अपना धर्म निभा रही है, पुलिस अपना धर्म निभा रही है और वो अपने हिस्से का संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भारतीय होने के नाते युवाओं को दर्द समझते हैं, छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार ये होने दे रही है। चंद्रशेखर ने कहा कि छात्रों की लड़ाई संसद में भी लड़ी जाएगी।

आम आदमी पार्टी के गोपाल राय भी पहुंचे

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय भी जंतर मंतर पहुंचे हैं। उन्होंने ANI से कहा कि पूरे देश से छात्र और युवा जंंतर मंतर आ चुके हैं। यहां पहुंचे सभी लोगों की एक ही चिंता है, शिक्षा मंत्री देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

गोपाल राय ने कहा कि लोग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने जबरन सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटवा दिया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। आज लोग यहां इस मांग के साथ इकट्ठा हुए हैं कि शिक्षा मंत्री को हटाया जाए और देश के छात्रों व युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इन रास्तों से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संसद तक प्रस्तावित इस प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने संसद परिसर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और जाम की आशंका जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें