Delhi Metro New Announcement: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। सीबीएसई परीक्षाओं में शामिल होने के लिए लाखों छात्र/छात्राएं पूरे शहर में यात्रा कर रहे हैं। राजधानी के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्रों तक सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्थाएं लागू की हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि वह 10 अप्रैल तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होने तक सुरक्षा जांच और टिकट काउंटर पर छात्रों को प्राथमिकता देगा।

DMRC की तरफ से किया गया ऐलान

डीएमआरसी ने कहा कि उसने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के समन्वय से छात्रों के लिए टिकट लेने में आसानी और सुरक्षा जांच की व्यवस्था की है। इसमें कहा गया है कि मेट्रो स्टेशन पर तलाशी के दौरान सीबीएसई का प्रवेश पत्र दिखाने वाले छात्र/छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उनका प्रतीक्षा समय कम हो सके।

आसानी से रीचार्ज होगा स्मार्ट कार्ड

जिन छात्र/छात्राओं के पास प्रवेश पत्र होगा उन्हें टिकट ऑफिस मशीन (टीओएम) और ग्राहक सेवा (सीएससी) केंद्रों पर प्राथमिकता दी जाएगी। अगर कोई छात्र अपना स्मार्ट कार्ड सुरक्षित रिचार्ज करना चाहता है तो वह प्रवेश कार्ड दिखाकर सबसे पहले कार्ड रिचार्ज करा सकता है।

कम समय में परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे छात्र

इन नियमों को लेकर मेट्रो स्टेशनों पर विशेष केंद्रीकृत घोषणाएं भी की जाएंगी, ताकि अन्य यात्री इन नियमों का सम्मान करें और छात्रों को इस सुविधा का लाभ उठाने दें। इससे लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता कम होगी और छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘नहीं बदल सकते सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम’, हाई कोर्ट में DMRC ने दी यह दलील

Delhi Metro | Delhi News | CBSE Board Exam Results | hindi news | dmrc
दिल्ली मेट्रो (Source: Indian Express File Photo)

डीएमआरसी सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम ‘सर्वोच न्यायालय’ में बदलने के पक्ष में नहीं है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि वह ‘सुप्रीम कोर्ट’ मेट्रो स्टेशन के हिंदी साइनबोर्ड को देवनागरी लिपि में ‘सर्वोच न्यायालय’ में बदलने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इससे सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ पड़ेगा। यह भी पढ़िए…