दिल्ली के मौजपुर इलाके में मंगलवार की रात एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 10:34 बजे हुआ। आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधा घंटे के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां 20 मिनट के अंदर ही घटनास्थल पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया और आग ने विक्राल रूप धारण नहीं किया।

लोगों ने फर्स्ट फ्लोर से कूदकर बचाई जान

आग लगने की यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में 66 फुटा रोड स्थित उधम फिश पॉइंट पर हुई। घटना के बाद न सिर्फ रेस्टोरेंट पर बल्कि बाहर रोड पर भी अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं आग जिस वक्त लगी उस वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों ने पहली मंजिल से कूद-कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

आग लगने की वजह की होगी जांच

इस पूरे हादसे को लेकर इस बात की पड़ताल की जा रही है कि रेस्टोरेंट के किचन में आग किन कारणों से लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ पाएगी।

दिल्ली में इस साल की सबसे बड़ी घटना

राजधानी दिल्ली में साल 2026 की आग लगने की सबसे बड़ी घटना मालवीय नगर इलाके की है जहां 3 जून को फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग में करीब 21 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 30 के करीब लोग घायल हुए थे। मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक और 10 भारतीय शामिल थे। नौ विदेशी नागरिक अफ्रीकी देशों के थे।

दिल्ली फायर सर्विसेज के चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने कहा था कि बिल्डिंग में एक ग्राउंड फ्लोर और पांच ऊपरी फ्लोर थे, जिसमें अंदर आने-जाने के लिए सिर्फ एक सीढ़ी थी। सभी खिड़कियां बंद कर दी गई थीं, जिससे लोग अंदर फंस गए और उनके बचने के बहुत कम मौके थे।

मरने वालों में एक अफ्रीकी कपल भी शामिल था। रेस्क्यू टीम को उनकी बॉडी बाथरूम में मिलीं, जहां वे एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे। महिला टॉयलेट सीट पर बैठी थी, जबकि उसका पति पास में एक कुर्सी पर बैठा था। वे एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए थे, और महिला का सिर उसके पति के कंधे पर था। दोनों की दम घुटने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, ओवरहेड लगेज कम्पार्टमेंट में पावर बैंक फटने से लगी आग

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट को हैदराबाद एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। बताया जा रहा कि फ्लाइट में ओवरहेड लगेज कम्पार्टमेंट में रखा एक पवार बैंक में आग लग गई। इसके बाद हवा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E-6115 के केबिन क्रू ने आगे बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल किया और फ्लाइट को सुरक्षित हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उतारा गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…