देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई हैं, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का काम कर रही है। अब तक मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। अभी और भी लोगों के दबे होने आशंका के बीच तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कहां हुआ हादसा?
यह हादसा सईदुलजाब इलाके में हुआ। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर दिल्ली की फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव टीम मौके पर पहुंची गई। दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस के मुताबिक, इमारत गिरने की सूचना उन्हें शाम 07.44 बजे मिली।
पीटीआई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया, “कॉल करने वाले ने बताया कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। हमने कई फायर टेंडर की गाड़ियां भेजी हैं और तलाशी तथा बचाव अभियान चला रहे अधिकारियों से जानकारी मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं।”
दिल्ली सिविल डिफेंस के अधिकारी धर्मवीर ने कहा, “दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में एक इमारत गिरने के बाद छह से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।”
साउथ दिल्ली के DCP अनंत मित्तल ने कहा, “एक इमारत ढह गई है, और उसके तुरंत बाद हमें इस बारे में एक कॉल मिली। फौरन, महरौली पुलिस स्टेशन से ज़्यादा से ज़्यादा स्टाफ़ मौके पर पहुँच गया, और यह देखा गया कि एक पुरानी इमारत ढह गई थी। उसका मलबा एक दूसरी बनावट पर गिरा है। बताया जा रहा है कि वहाँ कुछ मेडिकल छात्रों की एक कैंटीन चल रही थी और हो सकता है कि कुछ लोग उसमें फँसे हों।”
आगे कहा, “अब तक, हमारे स्टाफ़ ने यहाँ से लगभग नौ लोगों को बचाया है। एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर, हमने यहाँ से कई एम्बुलेंस को निकाला है, और अभी NDRF, DDMA, फायर और पुलिस द्वारा बचाव कार्य किए जा रहे हैं, और ये जारी रहेंगे।”
चार लोगों को मलबे से निकाला गया
जैसे ही फायर ब्रिगेड को मौके की नजाकत का पता चला उन्होंने अतिरिक्त कर्मियों को मौके पर बुलाया। रेस्क्यू टीम अभी भी मलबे में जिंदगी की तलाश कर रही है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया, हमने मौके पर छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी हैं और आगे की जानकारी का इंतजार है। अभी तक मलबे से चार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बचाव कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि चल रहे अभियान के तहत छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह हादसा कैसे हुए अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है और न ही अधिकारियों ने अभी तक इस बात की भी पुष्टि की हादसे के समय बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग के गिरने से पहले एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, इसके बाद बिल्डिंग गिरी और इलाके में चारों ओर धूल और मलबा फैल गया।
यह भी पढ़ें: ISI से जुड़े 9 आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कथित तौर पर दिल्ली में ज़रूरी जगहों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले की योजना बना रहे थे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
