Delhi Road Accident News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वेस्ट दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सुबह करीब 3:00 बजे हादसा हुआ, जिसमें डिलीवरी ब्वॉय की जान चली गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया है और कार जब्त कर ली है।
पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच चल रही है। जानकारी अनुसार सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास बेकाबू कार ने स्कूटी सवार डिलीवरी ब्वॉय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना शनिवार सुबह करीब तीन बजे हुई। मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी हेम शंकर के रूप में हुई है, जो एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पीछे से हेम शंकर की स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। चश्मदीद के गवाह आधार पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर नजफगढ़ निवासी मोहित कुमार को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी दिल्ली नगर निगम में एक ठेकेदार के तौर पर कार्यरत है।
गौरतलब है कि यह हादसा हाल ही में द्वारका साउथ में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुई घटना के बाद हुआ है, जहां एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जब कथित तौर पर बिना लाइसेंस के एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार उसकी मोटरसाइकिल से टकरा गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
