दिल्ली के मुंडका थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक शख्स ने अपने मामा के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंदन के रूप में की गई। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ कुंदन के संबंध हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी 32 वर्षीय गोविंद को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली में कारखाने में नौकरी करते थे। पुलिस के अनुसार गोविंद अपनी पत्नी के साथ मुंडका में किराए के मकान में रह रहा था। कुछ महीने पहले कुंदन दिल्ली आया और उनके साथ रहने लगा। दोनों पास की अलग-अलग कारखाने में काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि गोविंद को शक होने लगा था कि कुंदन का उसकी पत्नी के विवाहेतर संबंध हैं। वह अक्सर दोनों को आपस में बात करते देखता था, जिससे उसका शक धीरे-धीरे गहराता गया और घर में तनाव पैदा हो गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मामला बढ़ गया और गोविंद ने गुस्से में आकर कट्टा निकाला और कुंदन के सिर में गोली मार दी। उसने बताया कि कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद गोविंद ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: बेटे-बहू का झगड़ा सुलझाना मां को पड़ा भारी; धक्के से जमीन पर गिरी, गई जान, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ लड़ाई कर रहे बेटे ने बीच बचाव करने आई मां को धक्का दे दिया। जिससे बुजुर्ग के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने गुरुवार को बताया कि हमीदुन निशा अपने परिवार के साथ न्यू सीमापुरी इलाके में रहती थीं। पूरी खबर पढ़ें…
