नवंबर का महीना शुरू होते ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ‘खतरनाक’ श्रेणी में जा पहुंचा है। मंगलवार को दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 451 तक पहुंच गया और इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 2 प्रतिबंध को लागू कर दिया गया।

दिवाली से पहले प्रदूषण के स्तर ने चिंता बढ़ा दी है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने AQI लेवल को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है जबकि कई दूसरे इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी ही।

रोहिणी का AQI 429 पहुंचा

CPCB के डेटा के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8 बजे रोहिणी इलाके का AQI 429 दर्ज किया गया, जबकि पंजाबी बाग में 424 और बवाना में 408 दर्ज किया गया। इन तीनों ही इलाकों का पॉल्यूशन स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच गया। पटपड़गंज में AQI 379 रहा। इसके बाद आरके पुरम में 374, ITO में 373, ओखला फेज-2 में 352, चांदनी चौक में 352, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 355 और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 328 रहा।

कुछ इलाकों में AQI 300 से नीचे

दिल्ली में कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां का AQI 300 से नीचे है, लेकिन यह अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर AQI 287 रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद आनंद विहार में 279, उत्तम नगर में 274 और IMD लोधी रोड में 226 रहा।

ग्रैप 2 की पाबंदियां लागू

प्रदूषण के इस स्तर को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को ही GRAP 2 लागू कर दिया गया। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-II) के तहत बाहर के राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। सोमवार तक दिल्ली में ग्रैप 1 की पाबंदियां लागू थीं।

ग्रैप 2 के प्रतिबंध क्या हैं?

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बढ़ने पर लागू होने वाला GRAP-2 (ग्रैप 2) प्रदूषण नियंत्रण का दूसरा चरण है। इसे तब लागू किया जाता है, जब हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ (AQI 201–300) से बढ़कर ‘बहुत खराब’ (AQI 301–400) होने की आशंका हो।

GRAP-2 के प्रतिबंध में निर्माण, ट्रैफिक, धूल और डीजल जनरेटर से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। यहां देखिए ग्रैप 2 में क्या-क्या प्रतिबंध लगे हैं।

क्षेत्रप्रतिबंध और उपाय
निर्माण कार्यनिर्माण स्थलों पर धूल रोकने के नियमों का सख्ती से पालन कराना।
ट्रैफिकजाम वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाना।
पार्किंगनिजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाना।
उद्योगप्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और ईंट भट्ठों की जांच बढ़ाना।
डीजल जनरेटरडीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू करना।
सड़केंमशीनों से सफाई, पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल बढ़ाना।
सार्वजनिक परिवहनमेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं बढ़ाना।
सरकारी कार्यालयदिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कार्यालयों के समय में बदलाव किया जा सकता है।
कचरा जलानाखुले में कचरा और अन्य चीजें जलाने पर रोक का सख्ती से पालन।
होटल और ढाबेतंदूर में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक तथा स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 1 नवंबर से वाहनों पर लागू हो चुके हैं यह कड़े प्रतिबंध, जानिए किसे मिलेगी एंट्री और कौन बैन

देश की राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन को कंट्रोल करने की दिशा में 1 नवंबर से ट्रैफिक के लिहाज से कई प्रतिबंध लागू हो चुके हैं। इन प्रतिबंधों के बाद दिल्ली के बाहर से आने वाली गाड़ियों पर कई प्रकार के प्रतिबंध लागू रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…