राष्ट्रीय राजधानी के अमन विहार इलाके में आठ साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर स्पीकर ठीक करने के बहाने नाबालिग बच्ची को अपने घर बुलाया और फिर गंदी हरकत को अंजाम दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें आपराधिक कानून की धाराएं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 8 शामिल है।
बता दें कि पॉक्सो एक्ट, 2012 की धारा 8 “यौन उत्पीड़न” से संबंधित है, जिसे धारा 7 के तहत परिभाषित किया गया है। इसमें बिना प्रवेश (non-penetrative) के यौन इरादे से शारीरिक संपर्क को भी अपराध माना गया है। इस अपराध के लिए दोषी को कम से कम 3 साल से लेकर 5 साल तक की कठोर कारावास की सजा और जुर्माना हो सकता है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस ने कहा, “सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और ऐसे किसी भी अपराधी की तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।”
इसी बीच एक अन्य घटना में, आजादपुर मंडी के पास एक सब्जी ट्रांसपोर्टर की चाकू मारकर हत्या के मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी को पीपी बधोला, थाना महेंद्र पार्क की पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली: आजादपुर मंडी में सब्जी ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के अनुसार, आजादपुर मंडी के पास एक सब्जी ट्रांसपोर्टर की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल (शिव कुमार उर्फ रारी का बेटा), निवासी गांव लिबासपुर, नई दिल्ली, को पीपी बधोला, थाना महेंद्र पार्क की पुलिस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें…
