ताज़ा खबर
 

covid 19: कोरोना केंद्र पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, वॉर्ड बॉय अरेस्ट

16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महिला को लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गंभीर होने पर महिला को 17 अप्रैल को ऑक्सीजन लगाई गई थी। इसी दौरान रात की ड्यूटी में तैनात वार्ड बॉय विवेक लोधी वहां पहुंच गया।

कोविड सेंटर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर वॉर्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है। (express file photo)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक निजी अस्पताल द्वारा होटल में बनाए गए कोविड सेंटर में एक 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का कथित रूप से प्रयास करने पर वॉर्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।

ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया, “लोटस अस्पताल द्वारा होटल गोल्डन विलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में एक 50 वर्षीय महिला कोरोना मरीज के रूप में भर्ती थी। वहां शनिवार-रविवार की रात में वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी ने दो बार उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की और महिला एवं उसके परिजनों के शोर मचाने पर वहां से भाग गया।” उन्होंने कहा, ‘इसके बाद पुलिस की एक टीम सक्रिय हुई और आरोपी वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी को गिरफ्तार कर लिया।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महिला को लोटस हॉस्पिटल के कोविड सेंटर गोल्डन विलेज होटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गंभीर होने पर महिला को 17 अप्रैल को ऑक्सीजन लगाई गई थी। इसी दौरान रात की ड्यूटी में तैनात वार्ड बॉय विवेक लोधी वहां पहुंच गया।

उसने महिला से उसका हालचाल पूछा। महिला ने बताया कि उसे अच्छा नहीं लग रहा है। इसपर वार्ड बॉय ने महिला के अश्लील हरकतें करने की कोशिश की और उसके प्राइवेट पार्ट को छूने लगा। जब महिला ने इसका विरोध तो वह वहां से भाग गया। महिला के बेटे और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस पूछताछ में वार्ड बॉय ने महिला से दुष्कर्म के प्रयास की बात को कबूल ली है। फिलहाल अभी महिला की हालात गंभीर है। उसे ऑक्सीजन पर रखा गया है। डॉक्टरों द्वारा उसकी निगरानी की जा रही है।

 

Next Stories
1 इन लोगों ने बनारस में गंगा माई को भी दे दिया धोखा- जब नरेंद्र मोदी, अमित शाह का नाम ले बोले थे लालू यादव
2 कोरोनाः शहडोल में 12 की मौत! परिजन बोले- ऑक्सीजन की कमी है वजह; मंत्री का इन्कार
3 कोरोनाः ‘हॉटस्पॉट’ बना भोपाल, 26 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन, BJP दफ्तर पर लगे साध्वी प्रज्ञा की ‘गुमशुदगी’ के पोस्टर
यह पढ़ा क्या?
X