पंजाब में हाल ही में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा से पहले कथित तौर पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर आज कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोला।
हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मासिस्ट पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा से पहले कथित तौर पेपर लीक हुआ। बताया जा रहा कि आरोप हाईटेक तरीके से पेपर लीक कर रहे थे। पंजाब पुलिस ने सात आरोपी और 28 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। साथ ही उनके कब्जे से 27 बैटरी चलित वायरलेस डिवाइस हुई है।
पंजाब शिक्षा मंत्री का मांग रहे इस्तीफा- कांग्रेस सांसद
इसी मामले को लेकर संसद के सामने कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की और कहा, “पंजाब में पेपर लीक होने के बाद हम पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं। जिस तरह नीट का पेपर लीक हुआ उसी तरह अब तक केंद्र सरकार के कार्यकाल में 93 पेपर लीक हो चुके हैं।”
आगे कहा, “उनकी (भाजपा सरकार) B टीम आम आदमी पार्टी (AAP), वो भी उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं, ये सिर्फ छात्रों के लिए बोलते हैं जैसे मोदी जी मन की बात में बोलते हैं, ऐसे बोलते हैं कि जैसे ये बच्चों का दर्द समझते हैं लेकिन ये करते कुछ और है, दिखाते कुछ और हैं।”
पेपरों से मुनाफा कमाती हैं ये दोनों- पंजाब सांसद
आगे कहा, “ये दोनों पार्टी बच्चों के पेपरों से मुनाफा कमाती हैं। 40-40 लाख, 50-50 लाख रुपये में पेपर बिकता हैं। और जो गरीब बच्चा अपनी जमीन, घर बेचकर अपने मां-बाप का सपना साकार करने के लिए पढ़ते हैं, उनके सपनों का कत्ल करते हैं।”
कांग्रेस सांसद ने कहा,”वे (BJP) अपनी सरकार के दौरान हुए 93 पेपर लीक के लिए (दोषियों को) कब सजा देंगे?”
42 अभ्यर्थियों को करा रहे थे नकल
पुलिस ने फॉर्मसिस्ट भर्ती में मामले में बताया कि यह गिरोह फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा के परीक्षा केंद्रों पर 42 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल करा रहे थे। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक नहीं हुआ और परीक्षा प्रणाली या किसी अधिकारी की भूमिका सामने नहीं आई है।
पुलिस के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के कुछ मिनट बाद फिरोजपुर के एक केंद्र पर बैठे अभ्यर्थी आयुष ने पेन कैमरे से पेपर की तस्वीरें लेकर व्हाट्सऐप के जरिए हरियाणा के भिवानी निवासी साजन को भेजीं। वहां से पेपर राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ निवासी दीपक तक पहुंचा। फिर दीपक ने फरीदकोट के सोसायटी नगर स्थित गुरमीत सिंह के घर बनाए गए अस्थायी कंट्रोल रूप में मंजीस सिंह के साथ जवाब तैयार किए गए और ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा केंद्रों में बैठे छात्रों तक पहुंचाए गए।
यह भी पढ़ें: पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, पत्थरबाजी से तनाव
दिल्ली में मंगलवार को लोक कल्याण मार्ग के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। पटना में आज भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी भी हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
