कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि जब विरोध प्रदर्शन अहिंसक है तो लाठी चार्ज क्यों किया जा रहा है? वह लोकसभा परिसर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर अपनी बात कह रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। कुछ जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है और छात्रों को संसद भवन की तरफ बढ़ने से रोका है।

सीजेपी के संसद मार्च से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स यहां पढ़ें

केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में मुद्दों को उठाना चाहता था, बात करने का मौका चाहता था लेकिन अगर संसद में इन मुद्दों को नहीं उठाया जा सकेगा तो फिर यह किसलिए है?

थरूर ने कहा कि संसद सिर्फ सरकार के लिए अपने बिलों की घोषणा करने और उन्हें रबर स्टांप से पास करवाने वाला नोटिस बोर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्ष से सहयोग मांगा है लेकिन अगर वे सहयोग करेंगे तो हम भी सहयोग करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि चर्चा की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई थी कि मानसून सत्र सार्थक सिद्ध होगा।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

सीजेपी के संसद मार्च के समर्थन में सोमवार को नागपुर में सैकड़ों छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों ने प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी संविधान चौक पर एकत्र हुए और संकल्प लिया कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनशन समाप्त कर दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।