उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर वोट बैंक की राजनीति शुरू हो गई है। सपा चीफ अखिलेश यादव भरोसा है कि मुस्लिम वोट बैंक समाजवादी पार्टी से दूर नहीं जाएगा तो वहीं AIMIM चीफ ओवैसी इसी वोट बैंक अब सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं।
ओवैसी ने अभी हाल ही में बहराइच में एक जनसभा के मुसलमानों को लेकर कहा कि हम कहते हैं, दरी नहीं बिछाएंगे। हम कहते हैं कि हम वोट बैंक नहीं हैं और हमें हमारा हक मिलना चाहिए। अब ओवैसी के इसी बयान को लेकर जब योगी कैबिनेट में मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर से सवाल किया गया तो उन्होंने ओवैसी के इस बयान का समर्थन किया।
न्यूज एजेंसी ANI ने जब ओम प्रकाश राजभर से पूछा कि ओवैसी ने सपा-कांग्रेस से चैलेंज किया कि अब मुसलमान दरी नहीं बिछाएगा। इस सवाल के जवाब में राजभर ने कहा, “सही कहा। कांग्रेस ने भी दरी बिछवाई और मुख्यमंत्री बनाने की जब बात आई तो मुसलमानों को नकार दिया।
राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों के दम पर चार बार सरकार बनाई, लेकिन उन्होंने मुसलमानों से दरी बिछवाने का काम किया। एक बार भी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जब सरकार बनी तो अखिलेश यादव ने अपनी बिरादरी को आगे बढ़ाया। जब कांग्रेस सरकार बनी तो वे भी अपने ही दांव-पेच में उलझ गए। उन्होंने कहा कि इस नाते ओवैसी जो सही कह रहे हैं, वो बिल्कुल सही कह रहे हैं।
ओवैसी ने क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमने अपनी बात स्पष्ट कह दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2024 के गठबंधन बरकरार रहने वाली बात पर कहा कि हमने सभी के सामने बिहार का उदाहरण भी दिया है। जब गठबंधन होगा, तो हम आपको बता देंगे। उन्होंने मुसलमानों को लेकर कहा कि हम कहते हैं, दरी नहीं बिछाएंगे। हम कहते हैं कि हम वोट बैंक नहीं हैं और हमें हमारा हक मिलना चाहिए।
AIMIM ने कहा कि हम चाहते हैं कि मुसलमानों की अपनी राजनीतिक पहचान हो। अब जो लोग सच्चाई से इनकार करते हैं और जस्टिस से इनकार करते हैं, उन्हें तकलीफ होती होगी। इसलिए, वे हमें साथ नहीं आने देना चाहते हैं।
ओवैसी ने बहराइच में क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर मुस्लिम समाज को राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ने देने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से चुनावों को लेकर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक, तेलंगाना और केरल को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के बाद हुए चुनावों में सपा लगातार हार का सामना करती रही है।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि ये लोग कभी नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज की अपनी कोई राजनीतिक ताकत बने और वह अपने मान-सम्मान तथा राजनीतिक हिस्सेदारी की बात करे। उन्होंने कहा कि सपा के लोग बस यह चाहते हैं कि अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, भैया के आगे-पीछे दौड़ता रहे और वोट देकर फिर सो जाए। हमारी मस्जिदें टूटती रहें, झूठे इल्जाम लगाकर एनकाउंटर कर दिया जाए या फिर जेल में डाल दिया जाए।
भाजपा का सहयोगी बताने पर पलटवार
AIMIM को बीजेपी की सहयोगी पार्टी बताए जाने के आरोपों पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान देने वाले लोग अहंकार में डूबे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे बयानों से मुस्लिम समाज के प्रति उनकी सोच जाहिर होती है।
कुर्सी विवाद और थप्पड़कांड पर खफा हुए अखिलेश यादव, भंग कर दी पूरे जिले की कार्यकारिणी
समाजवादी पार्टी (सपा) के गोरखपुर संगठन में शनिवार को सामने आए विवाद के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया है। प्रेस क्लब में पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ मारपीट और थप्पड़ मारे जाने के आरोपों के कुछ ही घंटों बाद अंशुमान सिंह को पार्टी से निष्कासित किया गया। पढ़ें पूरी खबर।
