देहरादून के विकास नगर इलाके में विनोद कुमार नाम के शख्स की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल है।

पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा करने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है।

पुलिस ने बताया कि विनोद कुमार और उनके परिवार का पड़ोस में रहने वाले इम्तियाज के साथ खेतों में पानी लगाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम को दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और फिर हिंसा हुई।

इसमें विनोद कुमार की मौत हो गई। विनोद कुमार के भाई अशोक कुमार और परिवार के तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों की तैनाती की है।

घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने आरोपियों का एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

क्या कहा पुलिस को दी शिकायत में?

अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, “शनिवार शाम करीब 6 बजे रज्जाक, इम्तियाज़, अमन, यूनुस, शाहबाज़, शराफल अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद, इंतज़ार और लगभग 30-35 अन्य लोग हमारे घर आए। उनके पास लाठी और हथौड़ा था। उन्होंने मिलकर हमारे परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया।” अशोक कुमार ने शिकायत में कहा है कि इस हमले में उनके बड़े भाई विनोद की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सहसपुर इलाके के सर्किल ऑफिसर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस को सांप्रदायिक भाषणों वाले कई वीडियो मिले हैं और इनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था को न बिगड़ने देना है। इलाके में कई पुलिस थानों के अफसर और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध हालात में मौत

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई है। प्रिंस यादव का नाम हाल ही में खान ग्लोबल स्टडीज में हुए बवाल और हमले के मामले में सामने आया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।