उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। विधान परिषद के बजट सत्र में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के लोग भी गाहे-बगाहे किसानों की चर्चा करते हैं, लेकिन उनकी नीयत साफ नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के लोग भी गाहे-बगाहे अन्नदाता किसान की चर्चा करते हैं, लेकिन नीयत उनकी साफ नहीं है।
विपक्ष पर सीएम योगी ने साधा निशाना
सीएम योगी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य भी है। सबसे ज्यादा खाद्यान्न उत्पादन भी करता है लेकिन अन्नदाता किसानों की स्थिति उनके समय में क्या थी। इन्होंने कहां पहुंचा दिया था? भारत आज से 2000 वर्ष पहले दुनिया की अर्थव्यवस्था का सिरमौर था। करीब 44 प्रतिशत वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारत का अधिकार था। वह भारत का स्वर्ण युग था। आज से 400 वर्ष पहले भी भारत की स्थिति यही थी और ग्लोबल इकोनॉमी में भारत का शेयर 24-25 प्रतिशत था।”
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ पिछली सरकारों में औपनिवेशिक मानसिकता का व्यवहार हुआ। उन्होंने बताया कि औपनिवेशिक काल में यहां शोषण हुआ, लूट हुई, परंपरागत उद्यम समाप्त किए गए। सीएम योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों को, जो पहले उत्पादक था, उसे उपभोक्ता बनाकर रख दिया गया। लेकिन आज हम कह सकते हैं कि पिछली सरकारों में भी औपनिवेशिक मानसिकता के साथ अन्नदाता किसानों, एमएसएमई सेक्टर और परंपरागत उद्यम से जुड़े कारीगरों के साथ यही व्यवहार हुआ।
सीएम ने पीएम की तारीफ की
सीएम योगी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान, कारीगर सभी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया गया है और हम मानते हैं कि किसानों के श्रम और कारीगरों की सृजनशीलता से यह देश खड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हक में चलाई गई योजनाओं का बखान किया। पढ़ें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की आबोहवा पर उठाए सवाल
(यह भी पढ़ें- ‘पहन ले कोई जैसे भी चोले पर उसकी वाणी पोल खोले’, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर अखिलेश का सीएम योगी पर बड़ा हमला)
