उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर कई अपमानजनक टिप्पणी को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी-बेटी होती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कहा कि मैं पिछले दिनों देख रहा था, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थी। जैसे मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें FIR दर्ज करवाओ।

सीएम योगी ने कहा कि बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। बेटी-बेटी होती है और हम तो उस संस्कार में पले हैं, जहाँ कहा जाता है ‘गांव की बेटी सबकी बेटी’ ‘गांव की बहन सबकी बहन’।

इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश यादव को भी नसीहत दे डाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश देते हैं, अपने चेले चपाटों को कह दीजिए कि अपनी भाषा का संयम करें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले के आजमगढ़ को याद कीजिए जो अपनी पहचान के लिए मोहताज था। तब यहां न विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, न एयरपोर्ट ठीक ढंग से काम कर पा रहा था, न हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय था, तब आजमगढ़ की साड़ी को भी कोई मंच नहीं मिल पा रहा था और मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी के लिए भी कोई स्थान नहीं था… आज ब्लैक पॉटरी से जुड़ा कारिगर मुझसे मिला और बहुत खुश होकर उसने मुझसे कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई है, हमारा कारोबार कई गुना बढ़ा है।

सीएम योगी ने कहा कि वह जनपद जहां पर हस्तशिल्प है, कारीगर हैं, अन्नदाता किसान हैं, ऊर्जावान युवा हैं, वह जनपद पहचान के लिए क्यों मोहताज हुआ? उस जनपद के सामने पहचान का संकट क्यों खड़ा हुआ? वही प्रश्न लेकर मैं बार-बार आजमगढ़ आता हूं क्योंकि ये पीड़ा केवल आजमगढ़ की नहीं बल्कि हम सबकी भी पीड़ा है जिन्होंने हमें बांटा था, जिन्होंने हम सबको विभाजित किया था। बार-बार वे लोग आपका समर्थन भी पाते लेकिन वे लोग आपके हितैषी नहीं थे।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में योगी के मंत्री ने लगाए ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे, खुद शेयर किया वीडियो

उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस के मुख्य केनेडी ऑडिटोरियम में मंच से जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। इसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पढ़ें पूरी खबर।