UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को प्रस्तावित दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था लागू की है। यीडा के सेक्टर-28 स्थित इंडिया एक्सपो प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे और दिल्ली सीमा से जुड़े मार्गों पर मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू रहेगी।
वीवीआईपी विशेष मार्ग दिल्ली के डीएनडी/चिल्ला लाल बत्ती सीमा से आने वाले विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए जीरो प्वाइंट पहुंचेंगे। वहां से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 26 किमी स्थित फलेदा कट से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
दिल्ली से नोएडा के ट्रैफिक को लेकर क्या हुआ बदलाव
दिल्ली और नोएडा से आने वाली एक्सील और शिव नादर स्कूल की बसें भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगी। फलेदा कट से बाएं ओर उतरकर पुराना खुरपा रोड होते हुए पानी की टंकी से पहले खाली बंद मार्ग पर बनाई गई पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। कार्यक्रम के बाद यह वाहन खुरपा/दनकौर सर्विस मार्ग से होकर गलगोटिया विश्वविद्यालय और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के रास्ते अपने गंतव्य की ओर लौट सकेंगे।
वहीं, एक्सील कंपनी के पास लगे वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से फलेदा कट से बाएं ओर उतरकर तीर्थली डबल सर्विस रोड से सेंट्रल वेयरहाउस इमारत के बराबर होते हुए टी-प्वाइंट से दाहिने मुड़कर निर्धारित पार्किंग में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) से प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 से एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे।
डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। कालिंदी बॉर्डर से आने वाले वाहन भी एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचेंगे।
आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग
ककोड़, झाझर और जहांगीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैंची तिराहा खुरपा से बाएं ओर मुड़कर खुरपा बाईपास, तीर्थली चौराहा होते हुए यीडा ग्रीन पार्क के पीछे स्थित सामान्य पार्किंग (पानी की टंकी के पास) में वाहन खड़े करेंगे। जेवर, दयानतपुर, नगला हांडा और नगला हुकुम सिंह से आने वाले वाहन तीर्थली चौराहा से यीडा ग्रीन पार्क होते हुए सामान्य पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने 10 से 18 हजार किया शिक्षामित्रों का मानदेय, अप्रैल से मिलेंगे बढ़े हुए पैसे

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय का मानदेय 18,000 रुपये करने का ऐलान किया है। अभी तक शिक्षामित्रों को 10,000 रुपये मानदेय मिलता था। वहीं, योगी सरकार ने अनुदेशक का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपये कर दिया है। बता दें, शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर काफी दिनों से मांग हो रही थी। शिक्षामित्रों के बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर…
